फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया टॉपर करिश्मा अरोरा ने अमर उजाला को बताया आगे का प्लान, करना चाहती हैं ये महान काम

Sat, 04 May 2019 06:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
ऑल इंडिया टॉपर करिश्मा अरोरा - फोटो : अमर उजाला
जमीन पर पैर रखकर भी आसमानों में परवाज की जा सकती है। ऊंचाइयां छूने के लिए जमीनी होना बेहद जरूरी है। शहर की बेटी करिश्मा यूं ही सीबीएसई इंटर की ऑल इंडिया टॉपर नहीं बनी। वह बताती हैं कि करिश्मा अरोरा को ‘करिश्मा’ बनाने वाले उसके माता-पिता हैं। वह भी एक सामान्य लड़की है, लेकिन सोच उसे अन्य से अलग करती है। आइए अगली स्लाइडों में जानते हैं कि क्या है करिश्मा अरोरा का प्लान:-
विज्ञापन

2 of 7
ऑल इंडिया टॉपर करिश्मा अरोरा - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर, इंजीनियर बनने की होड़ के इतर उसे नृत्य का शौक है और वह दिव्यांग लड़कियों को कत्थक सिखाना चाहती हैं। वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के जीवन में खुशी के पल देना चाहती है।
विज्ञापन

3 of 7
अपने शिक्षकों के साथ करिश्मा अरोरा - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई इंटर में 500 में से 499 अंक हासिल कर सेलिब्रेटी बनी करिश्मा अरोरा शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे जानसठ रोड स्थित तिरुपति होम आवास पर सहेलियों के साथ घूमने जाने को उतावली थीं। इसी दौरान उन्होंने अमर उजाला से बातचीत की।

4 of 7
करिश्मा अरोरा डांस थैरेपिस्ट बनना चाहती हैं - फोटो : अमर उजाला
सवालों का जवाब देते हुए करिश्मा ने बताया कि वह बचपन से ही सेंसेटिव हैं। मानव व्यवहार को समझती है, इसलिए डॉक्टर, इंजीनियर के बजाए साइकोलॉजी चुना। साइकोलॉजी में करियर बनाना चाहती हैं। डांस का बचपन से ही शौक है और इसे माता-पिता के सहयोग ने परवान चढ़ाया। हर सप्ताह पिता मनोज कुमार अरोरा उसे प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना गीतांजलि लाल से नृत्य सिखाने दिल्ली खेल गांव लेकर जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मां मोनिका अरोरा के साथ करिश्मा अरोरा - फोटो : अमर उजाला
वह दिव्यांग बच्चों को कत्थक सिखाना चाहती हैं। इसके लिए विशेष प्रशिक्षण भी ले रही हैं। कहती हैं कि यह समाज का वह तबका है जिस पर कोई ध्यान नहीं देता। साइकोलॉजिस्ट बनकर वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों की सेवा कर उनके जीवन में खुशी लानी है। असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाली करिश्मा की पसंद भी अलग हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मुजफ्फरनगर की छात्रा करिश्मा अरोरा - फोटो : अमर उजाला
वहीं खेलों में बैडमिंटन पसंद है, लेकिन खिलाड़ियों में धोनी। कार्तिक आर्यन को पसंदीदा फिल्म अभिनेता बताती हैं और आलिया भट्ट को अभिनेत्री। कॉमेडी फिल्म पसंद हैं। पसंदीदा राजनेता के नाम पर तपाक से मोदी का नाम लेती हैं। कहती हैं कि उन्होंने जो किया वह कोई नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अपने परिवार के साथ करिश्मा अरोरा - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को लेकर बदलनी होगी सोच 
अमर उजाला के अभियान अपराजिता-100 मिलियन इस्माईल्स का पोस्टर लांच करते हुए करिश्मा अरोरा ने कहा कि सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए बढ़िया काम कर रही है। सरकार और सामाजिक संस्थाओं के साथ ही आम जन को भी अपनी सोच बदलनी होगी। बेटियों को लेकर हमें वृहद स्तर पर सोचना होगा। अपने माता-पिता की वे दो बेटियां हैं। बड़ी बहन भूमिका अरोरा दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स कर रही हैं।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें