फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीन पर हमले का मामला: बिल्डर गया जेल, आरती भटेले ने ई-मेल भेज मांगी छुट्टी, तलाश तेज

Wed, 23 Mar 2022 04:22 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह व जानलेवा हमले के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्राद्योगिकी विश्वविद्यालय में डीन वेटरनरी प्रोफेसर राजबीर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित प्रोफेसर आरती भटेले ने दो दिन का अवकाश और बढ़ाने के लिए ई-मेल भेज दो दिन की छुटटी ओर मांगी है। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह पर 11 मार्च की शाम साढ़े पांच बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया था। इस मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए दावा किया था कि इस मामले की साजिश डीन बनने के लिए प्रोफेसर आरती भटेले ने रची थी। पुलिस की एक टीम भटेले की तलाश में मध्य प्रदेश गई है। होली से पहले ही प्रोफेसर भटेले ने 22 मार्च तक छुटटी ले रखी थी।  

अनिल, आशु और मुनेन्द्र गए जेल
पुलिस ने अनिल बालियान आशु चड्ढा और मुनेन्द्र बाना को गिरफ्तार किया, जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह वारदात आरती भटेले व अनिल में फुलप्रूफ प्लानिंग करके की है।
विज्ञापन

2 of 5
murder in meerut - फोटो : अमर उजाला
जांच के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
आरती भटेले ने दो दिन और अवकाश बढ़ाने के लिए ई-मेल भेजी है। उनकी शिकायत के निस्तारण के लिए कमेटी बनाई गई है। अभी जो भी पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी या कोई पत्र मिलता है, तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. आरके मित्तल, कुलपति कृषि विवि

जबलपुर वेटरनरी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थी भटेले 
मध्यप्रदेश के जबलपुर में वेटनरी कॉलेज में डॉ. आरती भटेले को असिस्टेंट प्रोफेसर के रुप में तैनाती मिली थी। बीस जनवरी 2014 को वह सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हो गई। बाद में प्रोफेसर बनी और अब डीन बनने के लिए दावेदारी कर रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
डीन के साथ चल रहा था आरती का विवाद 
प्रोफेसर आरती भटेले ने दिसंबर 2021 में खुद को वरिष्ठ बताते हुए राजभवन में शिकायत भेजकर कहा था कि उहें डीन बनाया जाना चाहिए। इस मामले में कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने प्रो. शमेशर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया था। यह कमेटी इस मामले को देख रही थी। इसके बाद 11 फरवरी  2022 को भटेले ने कुलपति को भी एक पत्र भेजा था। 

एक छात्र से विवाद में भी सुर्खियों में आई थी भटेले 
करीब ड़ेढ साल पहले एक छात्र से भी आरती भटेले का विवाद हुआ था। तब मामला कुलपति तक पहुंच गया था। छात्र ने भी कुलपति से शिकायत की थी। कुलपति ने दोनों को बुलाकर मामले को सुलझाया था।

4 of 5
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
फरवरी में है डीन राजबीर सिंह की सेवानिवृत्ति
डीन राजबीर सिंह की सेवानिवृत्ति फरवरी माह में होनी है। प्रोफेसर राजबीर सिंह ने दिसंबर में डीन का पद छोडने का मन बना लिया था। पुलिस का दावा है कि आरती भटेले की डीन बननी की चाह बढ़ती चली गई और उसने राजबीर सिंह को ठिकाने लगाने का प्लान बना लिया। 

16 मार्च को विवि में गया था अनिल 
डीन पर हमले के पांच दिन बाद 16 मार्च को अनिल बालियान विवि में गया था। वहां क्या चल रहा है, इसके बारे में विवि के शिक्षकों से जानकारी लेने का भी प्रयास किया। इस दिन प्रोफेसर अपने विभाग में थी, लेकिन जानबूझकर अनिल उसके पास नहीं गया। जबकि वह अक्सर आरती भटेले के पास विभाग में जाता था। शायद उसको जानकारी नहीं थी कि पुलिस की जांच विवि में ही चल रही है। विवि के विवाद से जुड़े मामलों का पत्राचार हो रहा है, इसके बारे में आरती भटेले को पता चल गया था। जिसके बाद से वह बेचैन थी और 17 मार्च से वह छुट्टी पर जाने की बात कहकर फरार हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भटेले और शूटर नदीम की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
आरती भटेले की तलाश में पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश के लिये रवाना हो गई है। पुलिस का दावा कि भटेले विवि प्रशासन से यह कहकर गई थी कि वह मध्यप्रदेश जा रही है। पुलिस का कहना है कि डीन पर हमले के मामले में वह नामजद आरोपी है। पुलिस ने भटेले और दूसरे शूटर नदीम की तलाश में कई जगह दबिश दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें