फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से राजस्थान तक फैला था देह व्यापार का नेटवर्क, हरियाणवी डांसर ने पूछताछ में उगले कई राज

Tue, 14 Jan 2020 03:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
गिरफ्तार आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पैसा कमाने की चाहत और गलत शौक ने हरियाणवी डांसर को देह व्यापार की दलदल में धकेल दिया। मेरठ की रहने वाली यह डांसर हरियाणा में कई बड़े मंचों पर डांस कर चुकी थी। शुक्रवार शाम मेरठ में रोहटा रोड पर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ तो इस डांसर समेत चार लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। जहां हरियाणवी डांसर ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए। आगे जानें आखिर कैसे एक डांसर चला रही थी देह व्यापार का अवैध कारोबार: -
विज्ञापन

2 of 8
गिरफ्तार आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इन राज्यों से जुड़ा था नेटवर्क
पुलिस पूछताछ में हरियाणवी डांसर ने कई बड़े खुलासे किए। पुलिस के अनुसार डांसर के मोबाइल फोन की जांच में कई चैट और आपत्तिजनक फोटो मिलीं। डांसर ने पूछताछ में बताया कि उसका नेटवर्क मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली सहित हरियाणा और राजस्थान तक फैला था।
विज्ञापन

3 of 8
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
दूसरे राज्यों की लड़कियों को लेकर आती थी मेरठ
डांसर ने बताया कि तीन माह से वह लगातार रोहटा रोड स्थित इस मकान में आती थी। वह हरियाणा, दिल्ली, और राजस्थान से अन्य लड़कियों को भी अपने साथ लाती थी। बड़े घराने के लोग नोएडा, मेरठ और दिल्ली में अपने घर पर भी बुलाते थे। 

4 of 8
गिरफ्तार आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोड वर्ड में ग्राहकों से करती थी बात
डांसर ने बताया कि वह अधिकांश कॉल व्हाट्सएप पर करती थी। वह सिर्फ कोडवर्ड में ही मैसेज लिखती और बात करती थी। उसके गिरोह से एक दर्जन से भी अधिक लड़कियां जुड़ी हैं। एएचटीयू के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि प्रशांत वालिया, ग्राहक अर्जुन निवासी खड़ौली कंकरखेड़ा और डांसर समेत दोनों महिलाओं को शनिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

5 of 8
गिरफ्तार आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मासूम लड़कियों को ऐसे बनाती थी निशाना
पुलिस के अनुसार यह डांसर सेक्स रैकेट संचालक प्रशांत वालिया के मोबाइल पर अपनी और अन्य लड़कियों फोटो भेजती थी। डांसर के मोबाइल में दो से दस हजार रुपये तक ग्राहक के हिसाब से चैट पुलिस को मिली है। 
विज्ञापन

6 of 8
पुलिस की गिरफ्त में महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पैसे की चाहत ने पहुंचाया जेल
डांसर ने बताया कि पति मेरठ में रहता है। लेकिन वह चाहती थी कि उसकी पहचान बेशुमार दौलत के साथ आलीशान फ्लैट और लग्जरी गाड़ियों से हो। डांसर ने कहा कि हरियाणा समेत कई राज्यों में लोग मुझे मोटा पैसा देकर डांस के लिए बुलाते थे। यदि वह जेल चली गई तो बदनामी हो जाएगी। लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

7 of 8
पकड़े गए युवक - फोटो : सोशल मीडिया
नाबालिग किशोरी का मामला उलझा 
दरअसल, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी और एएचटीयू की टीम ने शुक्रवार को रोहटा रोड स्थित बीएसएफ के सिपाही के मकान पर छापा मारा था। जहां से इन सभी को गिरफ्तार किया गया है।

यह मकान तीन माह पहले मुजफ्फरनगर नई मंडी, पटेल नगर निवासी प्रशांत वालिया ने किराए पर लिया था। वही  हरियाणवी डांसर के साथ मिलकर यह रैकेट चला रहा था। पुलिस को मौके से 17 साल की किशोरी भी मिली थी।
विज्ञापन

8 of 8
गिरफ्तार आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी एके सिंह ने बताया कि आरोपी महिला ने बताया कि उसने प्रशांत से दूसरी शादी की थी। पहले पति से वह किशोरी है। हालांकि किशोरी महिला को कभी अपनी मां तो कभी पंजाब की बता रही थी। कोई निर्णय न होने पर किशोरी को बाल सदन में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें