फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: इनको नहीं था पुलिस का डर, सड़कों पर मचाया हुड़दंग, खूब की स्टंटबाजी

Wed, 20 Jun 2018 11:38 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
युवाओं ने की स्टंटबाजी - फोटो : अमर उजाला
ईद से अगले दिन भी युवाओं ने शहर की सड़कों पर स्टंटबाजी करने के साथ ही जमकर हुड़दंग मचाया। दिल्ली रोड पर इरा मॉल से लेकर शॉप्रिक्स मॉल और बिजली बंबा बाईपास पर उन्होंने जमकर स्टंट किए। शहर की सड़कों पर एक बाइक पर कई-कई युवक सवार होकर घूमते रहे। इतना सब होने के बावजूद कानून व्यवस्था का दम भरने वाली पुलिस सड़कों से गायब रही। रात में तो हापुड़ रोड पर ये जनाब स्कूटी पर अलग ही तरीके से सवारी करते मिले।
विज्ञापन

2 of 5
स्टंटबाजी - फोटो : अमर उजाला
ईद पर स्टंट रोकने के पुलिस अफसरों के दावे बौने साबित हुए। ट्रैफिक नियम और कानून इन स्टंटबाजों के ठेंगे पर रहे। रविवार दिन भर सड़कों से पुलिस गायब रही। युवक देर रात तक स्टंटबाजी के साथ सड़कों पर हूटिंग करते रहे। लेकिन उन्हें टोकने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन

3 of 5
स्टंटबाजी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल के बाहर और बिजली बंबा बाईपास पर एक ही बाइक पर तीन-तीन, चार-चार युवक स्टंट करते रहे। कभी बाइक को फुल स्पीड पर दौड़ाते तो कभी हाथ छोड़कर बाइक से स्टंट करते। बाइक को आड़ा तिरछा तो कभी तेजी से हवा में उछालकर खूब स्टंट दिखाए।

4 of 5
स्टंटबाजी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड पर जली कोठी और भूसा मंडी के सामने भी बुरा हाल रहा। हापुड़ रोड पर आरटीओ रोड के सामने भी हुड़दंगी बाइक घुमाते रहे। शास्त्रीनगर पीवीएस रोड पर रविवार शाम और रात में भी एक बाइक पर कई कई युवक हुड़दंग मचाते रहे। बाइक के अलावा स्कूटी सवार युवकों ने भी खूब स्टंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने दिए थे निर्देश

5 of 5
स्टंटबाजी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने स्टंट पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए थे। शहर में बैरियर लगाकर ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन शनिवार रात डेढ़ बजते ही अधिकांश स्थानों से पुलिस गायब हो गई। एसपी सिटी और एएएसपी ने बेगमपुल पर 50 से अधिक बाइकों के चालान कराए। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि फोटो के आधार पर इनके नंबरों के आधार पर फोटो चालान घर भेजे जाएंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें