फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल: कभी पिस्टल दिखाते तो कभी उतारते हैं कपड़े, शोहदों की दहशत में जी रहा छात्रा का परिवार

Mon, 27 May 2019 11:18 AM IST
Dimple Sirohi रिजवान खान, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
छात्रा के सामने बदसलूकी करते हैं मनचले - फोटो : अमर उजाला
नारी सुरक्षा का दम भरने वाली यूपी पुलिस मनचलों और दबंगों के सामने असहाय साबित हो रही है। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का एक चौंकाने वाला मामला रविवार को सामने आया, जिसमें बीए की छात्रा और उसका परिवार करीब दो साल से एक शोहदे और उसके दबंग दोस्तों की दहशत में जी रहा है।
 
ये आरोपी इस परिवार को कभी पिस्टल दिखाते हैं तो कभी छात्रा के घर के बाहर सरेआम कपड़े उतारते हैं। इसके वीडियो भी वायरल हो गए। पुलिस कार्रवाई तो क्या करती, उल्टा पूर्व में दर्ज केस में धारा ही हटा दीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
छात्रा के सामने बदसलूकी करते हैं मनचले - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित छात्रा के परिवार ने रविवार को लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई तो यह मामला सामने आया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस के सामने बताया कि छात्रा और आरोपी मनचले युवक के घर आमने-सामने हैं। आरोपी युवक अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जनवरी 2017 से परेशान करता आ रहा है। उस समय वह शहर के एक कॉलेज में बीए की छात्रा थी। कई बार उसे बदनाम करने और अपहरण करने की धमकी दी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
वीडियो में रात्रि के समय पिस्टल और तमंचा लेकर घूमते हैं मनचले। - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के डर से पीड़िता ने पढ़ाई छोड़ दी। जुलाई 2017 में आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर घर पर हमला बोल दिया। छात्रा से छेड़छाड़ कर अपहरण की कोशिश की। विरोध पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ लूट, जानलेवा हमला, छेड़छाड़ की धारा में केस दर्ज किया था।

 

4 of 7
गली में अपने दोस्तों के साथ घूमता मनचला। - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। लेकिन विवेचक ने केस से जानलेवा हमला और लूट की धारा ही हटा दी थी। इसके बाद आरोपी को छोड़ दिया गया। वहीं थाने से आने के बाद आरोपी का माला पहनवाकर स्वागत कराया। एक वीडियो में  आरोपी के पीछे पीछे भीड़ में है। सीओ कोतवाली का कहना है कि यह गंभीर मामला है। आरोप पर सख्त कार्रवाई होगी।   

 
विज्ञापन

5 of 7
पिस्टल और तमंचा लेकर घूमते हैं मनचले। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस चुप रही तो बढ़ा दुस्साहस 
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आरोपियों का दुस्साहस बढ़ता गया। जो वीडियो वायरल हुईं हैं उनमें से एक में मुख्य आरोपी के दो दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों ही नशे में धुत बताए जाते हैं। इनमें से एक के हाथ में पिस्टल है। जो पिस्टल को सरेआम हाथ में लेकर स्कूटी पर पीछे बैठ रहा है। दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी और उसका दोस्त छात्रा के घर के बाहर गालीगलौज कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
वायरल वीडियो में छात्रा के घर के सामने कपड़े उतारता शख्स - फोटो : अमर उजाला
उसका दोस्त बाइक की सीट पर लेटा है। छात्रा का भाई इसका वीडियो बना रहा होता है तो मुख्य आरोपी कैमरे के सामने अपने कपड़े उतार देता है। दोनों युवकों द्वारा गालीगलौज की जाती है। दूसरा युवक छात्रा के घर में घुसने की कोशिश करता है। इस वीडियो में आरोपी का परिवार भी घर की छत पर  दिखाई दे रहा है। पीड़ित युवती का कहना है कि जब भी वह घर से निकलती है तो आरोपी अश्लील कमेंट्स कर कपड़े उतारकर परेशान करता है। उसका घर से निकलना भी बंद कर दिया है। यह वीडियो दो सप्ताह पुरानी है जिसे पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल वीडियो में छात्रा के घर के सामने बदसलूकी करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
तेजाब फेंकने की धमकी
आरोप है कि यह मनचला छात्रा पर कई बार तेजाब फेंकने भी धमकी दे चुका है। पीड़िता और उसके भाई को धमकी दी जाती जाती है कि वह मेरी नहीं तो किसी की भी नहीं हो सकती। जबकि आरोपी पहले से शादीशुदा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें