फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का क्रांतिधरा से रहा गहरा नाता, मेरठ के युवाओं के लिए हमेशा कहती थीं ये बड़ी बात, तस्वीरें

Sat, 04 Jul 2020 04:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सरोज खान - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड की मशहूर नृत्यांगना और कोरियोग्राफर सरोज खान का मेरठ से लंबा रिश्ता रहा। वह 2009 में पहली बार मेरठ आईं, उसके बाद उनका मेरठ आने का सिलसिला शुरू हो गया। उन्होंने न सिर्फ यहां के युवाओं का टैलेंट परखा, बल्कि उन्हें नृत्य कला के साहित्य व शिल्प से अवगत भी कराया। वह यहां की प्रतिभाओं की कायल थीं। उनके निधन की सूचना से कलाकारों में शोक छा गया...
विज्ञापन

2 of 7
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया
सरोज 2009 में पहली बार इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के शुभारंभ में आई थीं। वह इंस्टीट्यूट में डांस विभाग की एचओडी बनीं और लगातार मेरठ आती रहीं। इंस्टीट्यूट के निदेशक संदीप रायजादा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। महाभारत पार्ट-2 में कुंती का अभिनय करने वाली शफक नाज और फलक नाज को सरोज खान ने नृत्य की बारीकियां सिखाईं। 2014 में एक डांस टैलेंट शो में जज बनकर आईं थीं। 2016 में भी एक डांस शो को जज करने मेरठ पहुंचीं। 2017 में शॉप्रिक्स मॉल में हुए एक डांस शो में भी हिस्सा लेने आई थीं। वह हमेशा कहती थीं कि मेरठ के युवाओं में गजब की प्रतिभा है। जिसे बॉलीवुड में स्थान जरूर मिलना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
सरोज खान के साथ निधि जैन, फैशन डिजायनर - फोटो : अमर उजाला
उनका जाना अपूरणीय क्षति
वो अक्सर मेरठ आती थीं, कभी जज बनकर कभी एक गुरु बनकर। उन्होंने शहर के युवाओं को बहुत सिखाया। नृत्य के मायने बताए। मेरठ में उनके साथ गुजारे पल अविस्मरणीय रहेंगे। - निधि जैन, फैशन डिजायनर  

4 of 7
सरोज खान के साथ पिंटू मिश्रा प्रिंसिपल सुभारती फाइन आर्ट कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
उनके हाथों सम्मानित हुआ 
मेरठ और दिल्ली में कई बार सरोज खान जी से भेंट हुई। उनका नृत्य भी देखा। दिल्ली में मेरे चित्रों की प्रदर्शनी लगी थी, तब उन्होंने मुझे बधाई दी थी। उनके हाथों सम्मानित होने का सौभाग्य मिला। - प्रो. पिंटू मिश्रा, प्रिंसिपल सुभारती फाइन आर्ट कॉलेज  
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ की बाल नृत्यांगना धानी सेठी को सम्मानित करती सरोज खान - फोटो : अमर उजाला
अनुशासन की मिसाल थीं 
मुझे उन्होंने बॉलीवुड कथक प्रस्तुति के लिए डांसिंग स्टार रियलिटी शो जीतने पर सम्मानित किया था। मास्टर जी ममता, प्यार, स्नेह और अनुशासन की मिसाल थीं। एक साल पहले जब मास्टर जी से मिलने का मौका मिला था वो मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। मेरी प्रस्तुति के बाद आपके द्वारा बोले गए शब्द वाह... वाह... तुम्हारा नृत्य देखकर मेरे मुंह से एक ही शब्द निकलता है, वह मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहीं। - धानी सेठी, कथक नृत्यांगना
विज्ञापन

6 of 7
सरोज खान के साथ अभिनेता गिरीश थापर - फोटो : अमर उजाला
गिरीश चल मेरठ चलें... 
मेरठ आउट मुंबई में कई बार मास्टर जी से मिलना हुआ। जब भी वह मुंबई में किसी शो में या फिल्म के सेट पर मिलती तो यहीं कहती अरे गिरीश चल मेरठ चलें। वहां पर आना मुझे बहुत अच्छा लगता है। उनका यूं जाना बॉलीवुड और नृत्य जगत की बड़ी क्षति है। - गिरीश थापर, अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिताली शर्मा सरोज खान से अवार्ड लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
बेस्ट डांसर का अवार्ड दिया
लगभग 4 साल पहले की बात है जब सरोज खान जी मेरठ में एक डांस शो को जज करने आई थीं, तब उन्होंने मुझे बेस्ट डांसर के खिताब से नवाजा था। कहा था बहुत अच्छा डांस करती हो, ऐसे ही डांस की पूजा करती रहो। - मिताली शर्मा, डांस टीचर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें