फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का धमाका: घर में रखे पटाखों के स्टाॅक ने मासूम सहित ली तीन जान, मलबे में तब्दील हुए चार मकान

Wed, 18 Nov 2020 05:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
blast in meerut - फोटो : amar ujala
मेरठ के फलावदा थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव में हुए भीषण हादसे से इलाके में दहशत फैल गई। अचानक हुए विस्फोट से चार मकान पलक झपकते ही जमींदोज हो गए, साथ ही दो किलोमीटर तक घरों की खिड़कियां और दरवाजे तक हिल गए।

घर में रखे पटाखों में हुए विस्फोट में चार परिवारों के दर्जनों लोग घायल हुए हैं वहीं आठ साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई गंभीर हालत में हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारी व फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। आगे तस्वीरों में देखें कितना दर्दनाक था यह हादसा:-
विज्ञापन

2 of 7
blast in meerut - फोटो : amar ujala
धमाके की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर निसार के परिवार के लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इस विस्फोट की जानकारी लगते ही फलावदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सीओ मवाना भी कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। निसार व उसके बेटे को भी मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डॉक्टर ने उन को मृत घोषित कर दिया। उधर, घायल 8 वर्षीय सायान पुत्र सादाब की बुधवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 7
blast in meerut - फोटो : amar ujala
विस्फोट की जानकारी के बाद मेरठ से फॉरेंसिक टीम भी चार्ज करने के लिए पहुंच गई। बताया गया है कि निसार के घर में पटाखे का स्टॉक था। दीपावली पर हाईकोर्ट के प्रतिबंध लगने के चलते पटाखे नहीं बिके। पटाखे में आग लगी और सिलेंडर भी फट गया। हल्की निसार के परिजनों का कहना है कि सिलेंडर में आग लगने से धमाका हुआ। 

 

4 of 7
blast in meerut - फोटो : amar ujala
इस मामले की फॉरेंसिक टीम अभी जांच पड़ताल में जुटी है। फॉरेंसिक टीम का कहना है कि प्राथमिक जांच में घर में कोई ऐसा विस्फोटक सामान रखा था जिसके चलते धमाका हुआ है। देर रात तक फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन

5 of 7
blast in meerut - फोटो : amar ujala
मेरठ के रसूलपुर गांव निवासी निसार ने पाबंदी के बाद भी पटाखे बनाने का पेशा नहीं छोड़ा। मंगलवार रात घर में हुए भीषण विस्फोट में निसार और उसके बेटे की जान चली गई। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि यह परिवार चार पीढ़ियों से पटाखे बनाने का काम कर रहा था। बुधवार को भी फाॅरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

6 of 7
explosion - फोटो : amar ujala
17 अक्तूबर 2019 को पूरे जिले में पुलिस, मजिस्ट्रेट और फायर विभाग की टीमों ने अवैध पटाखों को लेकर अभियान चलाया था। जिसमें एक दिन में ही पुलिस ने 54 लाख रुपए के पटाखे बरामद किए थे। उसमें कोतवाली, रोहटा, भावनपुर, मवाना के सठला गांव के अलावा फलावदा के रसूलपुर गांव में भारी संख्या में अवैध पटाखे बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विस्फोट के बाद मकान का हाल - फोटो : amar ujala
पटाखे कहीं और नहीं बल्कि निसार के घर में ही मिले थे। जिसमें निसार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। निसार के दादा भी पटाखे बनाते थे। उसके बाद निसार के पिता मोहम्मद नफीस व चाचा अब्दुल का पेशा भी पटाखे बनाने का ही रहा। निसार के चाचा अब्दुल के नाम पर पटाखे बनाने का लाइसेंस था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें