मेरठ विस्फोट मामला: पांच लाशें।
- फोटो : अमर उजाला
लोहियानगर के एम-ब्लॉक में 17 अक्तूबर की सुबह हुए भीषण विस्फोट में बिहार निवासी मजदूर प्रयाग साह, चंदन, सुनील, अयोध्या राम, रूपन साह की मौत हो गई थी। दो दिन बाद गुरुवार को मेरठ पहुंचे परिजन मोर्चरी पहुंचे और शवों की पहचान की। यहां से वापस लौटते हुए परिजनों की आंखों में आंसू के साथ शासन से आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद भी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।