ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
कार्यकर्ताओं ने कहा कि संजय सिंह ने समय समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहे हैं।
महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी ने कहा कि सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता इस अवैध गिरफ्तारी के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलनरत हैं l
राष्ट्रपति से अनुरोध करते हैं कि उक्त मामले में उचित कार्रवाई कर हस्तक्षेप करने की कृपा करें, जिससे संविधान की रक्षा करने वाले सांसद संजय सिंह सहित लाखों करोड़ लोगों को न्याय मिल सके। इस दौरान जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला सचिव हेम कुमार, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी मौजूद रहे।