फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blast In Factory: धुआं हटा तो दिखे मजदूरों के क्षत-विक्षत शव, मौत का मंजर देख कांप उठी हर किसी की रूह

Wed, 18 Oct 2023 03:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ में विस्फोट - फोटो : Amar Ujala
मेरठ के लोहियानगर में विस्फोट के बाद काफी दूर तक धुएं का गुबार फैल गया। धुआं छटा तो घायलों की चीत्कार लोगों का कलेजा चीर रही थी। काफी देर तक आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मची रही। विस्फोट की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। मौके पर मौत का ऐसा मंजर देख उनकी रूह कांप उठी। 

सुबह के समय जब ज्यादातर घरों में लोग नवरात्र के पूजा-पाठ में लगे थे। बच्चे स्कूल और बड़े अपने काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी जोरदार विस्फोट की आवाज से इलाके के लोग दहल उठे। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास रहने वाले लोगों के कान काफी देर के लिए सुन्न पड़ गए। लोग घटनास्थल पर दौड़कर पहुंचे तो धुएं का गुबार छाया था। जब धुआं छटा तो कुछ क्षत-विक्षत शव मौके पर पड़े थे।
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ में विस्फोट - फोटो : Amar Ujala
विस्फोट से उनके कपड़े और शरीर पूरी तरह जल चुके थे। कुछ के शरीर के अंग और शवों के लोथेड़े भी दूर तक बिखरे थे। घायलों में चीख-पुकार मची थी। वह अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहे थे। कुछ देर तक तो लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखरी क्या हुआ है। इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी पहुंचाया और घायलों को अस्पताल भेजा। मौके पर तमाम अधिकारी पहुंचने लगे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया गया। एक शव उठाकर एंबुलेंस में रखने के दौरान युवकों के हाथ में उसका हाथ आ गया। यह दृश्य देख सभी का कलेजा मुंह को आ गया। 
विज्ञापन

3 of 6
मेरठ में विस्फोट - फोटो : Amar Ujala
बिजली और पानी न मिलने से परेशान रहे 25 हजार लोग 
सोमवार रात बारिश की वजह से लोहियानगर क्षेत्र में रातभर बिजली गुल रही। सुबह हादसे के वक्त तक भी बिजली नहीं आई थी। विस्फोट के साथ 11 हजार केवी लाइन के खंभे भी उखड़ गए। गनीमत रही उस समय बिजली नहीं आई थी। इसके बाद कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इस दौरान भी एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति चालू नहीं की गई। इससे पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। जिसके चलते करीब 25 हजार की आबादी बिजली और पानी न मिलने से परेशान रही। एक्सईएन मुकेश कुमार भी हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने पर आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

4 of 6
मेरठ में हादसा - फोटो : Amar Ujala
स्कूल के स्टाफ और बच्चों में फैल गई दहशत 
घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल है। जिस समय विस्फोट हुआ, स्कूल में बच्चों और स्टाफ का आना शुरू हो गया था। धमाके के साथ स्कूल की खिड़कियों के शीशे टूट गए। बच्चों और स्टाफ में दहशत फैल गई। मासूम सहम गए और उनमें चीख-पुकार मच गई। स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में छोटे बच्चों को वापस घर भेजा। जबकि अन्य के अभिभावकों को मेसेज भेजकर बच्चों को स्कूल न भेजने को कहा गया। बताया गया कि सुबह स्कूल के समय आसपास बच्चों और अभिभावकों की काफी भीड़ रहती है। लेकिन मंगलवार को शिक्षक-अभिभावक मीटिंग की वजह से काफी संख्या में बच्चों और उनके अभिभावकों को कुछ देर से बुलाया गया था। यदि विस्फोट के समय आसपास ज्यादा भीड़ होती तो और बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन

5 of 6
मेरठ में हादसा - फोटो : Amar Ujala
जिम में कसरत करते 12 युवकों की जा सकती थी जान
पटाखा फैक्टरी की जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ उसका प्रेशर दूसरी मंजिल पर था, इसके चलते उसके बराबर में बने मान फिटनेस जिम की बिल्डिंग की बजाय सारा प्रेशर उससे अगले घर की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। जिम के संचालक फरहान ने बताया कि सुबह धमाके के वक्त 12 युवक जिम में कसरत कर रहे थे। अचानक धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग हिल गई। उन्हें लगा कि भूकंप आ गया है। सारे बाहर दौड़े तो बराबर वाले मकान की पूरी छत उड़ी हुई थी, दूसरी तरफ देखा तो मजदूर खून में लथपथ मलबे के आसपास पड़े हुए तड़प रहे थे, तब समझ में आया कि फैक्टरी में विस्फोट हुआ है। बताया कि अगर धमाके का प्रेशर नीचे आ जाता तो सबकी जान जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : Amar Ujala
बिजली और पानी न मिलने से परेशान रहे 25 हजार लोग 
सोमवार रात बारिश की वजह से लोहियानगर क्षेत्र में रातभर बिजली गुल रही। सुबह हादसे के वक्त तक भी बिजली नहीं आई थी। विस्फोट के साथ 11 हजार केवी लाइन के खंभे भी उखड़ गए। गनीमत रही उस समय बिजली नहीं आई थी। इसके बाद कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इस दौरान भी एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति चालू नहीं की गई। इससे पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। जिसके चलते करीब 25 हजार की आबादी बिजली और पानी न मिलने से परेशान रही। एक्सईएन मुकेश कुमार भी हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने पर आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें