फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tractor Parade: तस्वीरों में BKU का चक्का जाम, किसानों के कब्जे में वेस्ट यूपी के हाईवे, जाम से जूझे लोग

Mon, 26 Feb 2024 12:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
भाकियू का ट्रैक्टर मार्च - फोटो : Amar Ujala
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में आज हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाई जा रही है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली जाने वाले रास्तों पर आज ट्रैक्टर खड़े कर किसान अपना हक मांग रहे हैं। शांतिपूर्ण तरीके से किसान ट्रैक्टर लेकर खड़े किए गए हैं। एक तरफ से वाहन चल रहे हैं। 
 
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ट्रैक्टर श्रृंखला में शामिल होने के लिए रामपुर तिराहा पहुंचे हैं। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं, किसानों के हाईवे जाम से दिल्ली मेरठ हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। जगह-जगह जाम लगने से लोग परेशान हो रहे हैं। बता दें कि पिछले चार घंटे से हाईवे किसानों के कब्जे में है।
विज्ञापन

2 of 11
ट्रैक्टर श्रृंखला, भाकियू की ट्रैक्टर परेड - फोटो : Amar Ujala
किसान सुबह 11 बजे हाईवे पर पहुंचे हैं और शाम चार बजे तक वापस चले जाएंगे। किसानों का कहना है कि सरकार ने गांव, गरीब, मजदूरों के खिलाफ गलत फैसले दिए हैं। यूपी पुलिस के अभ्यर्थियों का ताजा उदाहरण सबके सामने हैं। अग्निवीर भर्ती का विरोध है। ड्राइवरों के खिलाफ लाया गया फैसला गलत है।
विज्ञापन

3 of 11
ट्रैक्टर श्रृंखला, भाकियू की ट्रैक्टर परेड - फोटो : Amar Ujala
मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर श्रृंखला के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। हाईवे के सभी थानों की पुलिस को सुरक्षा व व्यवस्था बनाने के लिए आदेश किए गए हैं। वहीं किसानों ने अपने ट्रैक्टर हाईवे पर लाकर खड़े कर दिए हैं।

4 of 11
ट्रैक्टर लेकर मेरठ दिल्ली हाईवे पर पहुंचे किसान - फोटो : Amar Ujala
मेरठ में किसानों ने एनएच-58 पर अपने ट्रैक्टर पार्क कर दिए हैं। किसान यहां पुतला जलाने और विरोध प्रदर्शन करने के बाद वापस लौट जाएंगे। 

कंकरखेड़ा में नेशनल हाईवे- 58 पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एमएसपी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने ट्रैक्टर लगाकर हाईवे को बंद कर दिया। किसानों द्वारा हाईवे पर कब्जे के दौरान भीषण जाम की स्थिति बन गई। जाम के दौरान जिलाध्यक्ष व सीओ दौराला के बीच नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन

5 of 11
किसानों की ट्रैक्टर परेड - फोटो : Amar Ujala
मेरठ में जहां कई किसानों नेताओं पर पुलिस की पैनी नजर है, तो वहीं पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने को लेकर किसान कार्यकर्ताओं से बातचीत कर यातायात को बाधित न करने की अपील की।

बता दें कि दिल्ली बॉर्डर पर हरियाणा व पंजाब के किसान एमएसपी की मांग को लेकर काफी दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकरियों ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश भर में हाईवे जाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 11
ट्रैक्टर श्रृंखला मुजफ्फरनगर - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि ट्रैक्टर श्रृंखला बनाए जाने वाले हाईवे से एक नहीं बल्कि सैकड़ों गांवों के हजारों लोगों का प्रतिदिन आना-जाना होता है। वहीं, दिल्ली और उत्तराखंड से भी हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों में सवार लोगों को ट्रैक्टर श्रृंखला से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

7 of 11
ट्रैक्टर श्रृंखला, भाकियू की ट्रैक्टर परेड - फोटो : Amar Ujala
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर में जिले की सीमा पुरकाजी के भूराहेड़ी से खतौली के भंगेला गांव तक ट्रैक्टर श्रंखला बना रही है। हाईवे पर ट्रैक्टर की लाइन दूर तक लग चुकी है, जिस कारण हाईवे का यातायात भी प्रभावित हआ। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी हुई है।

8 of 11
ट्रैक्टर श्रृंखला, भाकियू की ट्रैक्टर परेड - फोटो : Amar Ujala
शामली में भी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ता और किसान अपने ट्रैक्टर लेकर हाईवे पर पहुंच गए। 

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कैराना में पानीपत खटीमा, थानाभवन में दिल्ली सहारनपुर, कांधला में  दिल्ली शामली हाईवे, हरड़ में किसानों ने हाईवे किनारे ट्रैक्टरों को दिल्ली की तरफ मुंह कर खड़ा कर विरोध जताया।

किसानों ने एसएसपी कानून समेत विभिन्न मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की। भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंद्र मलिक ने कहा कि किसानों की मांगे पूरी नहीं की गई तो किसान दिल्ली कूच करने में भी पीछे नहीं रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।

9 of 11
ट्रैक्टर श्रृंखला, भाकियू की ट्रैक्टर परेड - फोटो : Amar Ujala
मेरठ में ट्रैक्टर परेड को लेकर हाईवे से गुजरने वाले वाहन शहर का रुख कर रहे हैं। ऐसे में शहर के भीतर भी लोग जाम की समस्या से जूझने लगे हैं। पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी है।

10 of 11
ट्रैक्टर श्रृंखला, भाकियू की ट्रैक्टर परेड - फोटो : Amar Ujala
मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में पुलिस प्रशासन ट्रैक्टर श्रृंखला को लेकर अलर्ट है।
विज्ञापन

11 of 11
ट्रैक्टर श्रृंखला, भाकियू की ट्रैक्टर परेड - फोटो : Amar Ujala
मेरठ के परतापुर में किसान न सिर्फ ट्रैक्टर लेकर हाईवे पर पहुंचे बल्कि पारंपरिक बैलगाड़ी लेकर भी पहुंचे। यह खास बैलगाड़ी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें