विलाप करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
किरतपुर क्षेत्र के गांव अरजानीपुर उर्फ सिसौना में राजेश कुमार का घर तालाब के किनारे पर है। बुधवार सुबह राजेश की तीन वर्षीय पुत्री दिव्यांशी पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र के तीन साल के पुत्र युवी के साथ खेल रही थी। इस दौरान खेलते -खेलते दोनों बच्चे तालाब में जा गिरे। काफी समय तक बच्चे दिखाई नहीं दिए तब परिजनों ने गांव में दोनों की तलाश शुरू की।
परिजनों ने तालाब में भी बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन बच्चों का पता नहीं चला। इसके बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे दिव्यांशी का शव तालाब पर तैरता दिखाई दिया। परिजनों ने दोनों बच्चों को तालाब से निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।