फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाम को चूके तो अगली सुबह किया कत्ल... 15 दिन पहले लिखी थी भाई की हत्या की पटकथा; दुष्यंत को पछतावा नहीं

Tue, 06 Jan 2026 01:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर में हुए राहुल हत्याकांड की जांच में नया खुलासा हुआ है। राहुल की हत्या की पटकथा 15 दिन पहले लिखी गई थी। शूटर शाम को चूके तो रविवार की सुबह हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
1 of 10
Bijnor Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के स्योहारा में रविवार की सुबह 10:15 बजे गांव हल्दुआ माफी में भाड़े के दो शूटरों ने राहुल (26) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या की साजिश 15 दिन पहले छोटे भाई दुष्यंत ने रची थी। पुलिस ने मृतक के भाई और दोनों शूटरों का चालान कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

स्योहारा पुलिस ने राहुल की हत्या के आरोपी दुष्यंत निवासी हल्दुआ माफी, विनीत उर्फ बटलर निवासी गांव कुलचाना और मोहम्मद अमजद निवासी गजरौला शिव का चालान कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के चेहरे पर अफसोस का कोई भाव नजर नहीं आया।
विज्ञापन

2 of 10
bijnor murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पूछताछ में सामने आया कि दुष्यंत ने पंद्रह दिन पहले हरिद्वार में टैक्सी चलाने वाले मोहम्मद अमजद से बड़े भाई राहुल की हत्या कराने के लिए चार लाख रुपये की सुपारी में सौदा किया। अमजद ने अपने साथ बटलर को भी ले लिया। दुष्यंत शनिवार की शाम अपने घर पहुंच गया।
विज्ञापन

3 of 10
राहुल की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम को चूके तो अगली सुबह कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार दुष्यंत ने दोनों शूटरों से बता दिया था कि शाम के वक्त राहुल खेतों की तरफ घूमने जाता है। जिसके चलते दोनों शूटर बटलर और अमजद भी जंगल के रास्ते पर घात लगाए रहे। हालांकि शनिवार की शाम राहुल खेतों की तरफ नहीं गया।

4 of 10
मृतक राहुल की फाइल फोटो और पकड़े गए दोनों शूटर (दाएं) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिसके बाद दोनों शूटर हल्दुआ माफी गांव से तीन किलोमीटर कुमखिया में एक होटल में ठहर गए। रविवार की सुबह 7:30 बजे दोनों शूटर फिर से वारदात को अंजाम देने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

5 of 10
स्योहारा क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ माफी में युवक की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विरोधियों से दोस्ती ने पैदा की दरार 
दुष्यंत की दो कारें किराये पर चल रहीं थीं, लेकिन कारोबार में लगातार घाटा हो रहा था। दूसरी ओर खेती से होने वाली पूरी कमाई राहुल के हाथ में थी। बताया गया कि राहुल खेती से होने वाली पूरी आय अपने कब्जे में रखना चाहता था। 
 
विज्ञापन

6 of 10
स्योहारा क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ माफी में युवक की हत्या के बाद मौके पर जानकारी लेते एसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच राहुल की शादी के लिए दो दिन बाद रिश्ता पक्का करने वाले आने वाले थे। उसे आशंका थी कि शादी के बाद जमीन के दो हिस्से हो जाएंगे, इसलिए उसने शादी से पहले ही राहुल को रास्ते से हटाने की ठान ली थी। साथ ही राहुल अपने छोटे भाई दुष्यंत के विरोधी युवकों से दोस्ती कर रहा था।

 
विज्ञापन

7 of 10
स्योहारा क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ माफी में युवक की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई की मौत पर नहीं दिखा कोई अफसोस
दुष्यंत ने पुलिस को बताया कि छह माह पहले राहुल ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया था। दुष्यंत को अब खुद की हत्या होने की भी आशंका सताने लगी थी। उधर, सगे भाई की हत्या करवाने के बाद भी दुष्यंत के चेहरे पर कोई पछतावा नजर नहीं आया। उसने रात में और सुबह सामान्य रूप से खाना खाया और चैन की नींद सोया।

 

8 of 10
स्योहारा क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ माफी में युवक की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शूटरों का आपराधिक इतिहास
राहुल की हत्या में शामिल मुख्य शूटर विनीत उर्फ बटलर का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ कोतवाली शहर बिजनौर में 11, चांदपुर में दो, मंडावर में दो और नजीबाबाद में एक मुकदमा दर्ज है। हत्या का प्रयास, फिरौती, लूट, बलवा और धमकी जैसे गंभीर आरोपों में उसके खिलाफ कुल 16 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं दुष्यंत और अमजद पर भी दो-दो आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

9 of 10
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शूटरों को सुपारी दे कराई बड़े भाई की हत्या
बिजनौर में टोका टाकी और परिवार में अलग-थलग किए जाने से नाराज छोटे ने बड़े भाई की हत्या करा दी। हत्या करने के लिए शूटरों को चार लाख रुपये की सुपारी दी थी। एडवांस में शूटरों को दो हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने वारदात के करीब छह घंटे बाद मुठभेड़ में दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सुपारी देने वाले छोटे भाई को भी पकड़ लिया है। हत्या आरोपियों से दो तमंचा और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने मामले में पहले पिता सतपाल की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में इसे हत्या में बदल दिया। 
विज्ञापन

10 of 10
राहुल की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, स्योहारा थाना क्षेत्र गांव हल्दुआ माफी निवासी राहुल (26) पुत्र सतपाल रविवार की सुबह 10:15 बजे क्रय केंद्र पर गन्ना डालकर लौट रहा था। गांव के पास ही बाइक सवार दो आरोपियों ने राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी। एक गोली राहुल के सीने में और दूसरी पीठ में मारी थी। राहुल की मौके पर मौत हो गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने राहुल के छोटे भाई दुष्यंत (25) को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें