फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरिद्वार में साजिश... बिजनौर में कत्ल, राहुल को पसंद नहीं थी बड़े भाई की ये बात, इसलिए बढ़ रही थी रंजिश

Mon, 05 Jan 2026 01:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

यूपी के बिजनौर में छोटे ने बड़े भाई की हत्या करा दी। हत्या करने के लिए शूटरों को चार लाख रुपये की सुपारी दी थी। एडवांस में शूटरों को दो हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने वारदात के करीब छह घंटे बाद मुठभेड़ में दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सुपारी देने वाले छोटे भाई को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन
1 of 10
bijnor murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिजनौर जिले के स्योहारा के गांव हल्दुआ माफी में दोनों भाइयों में बीच रंजिश इस कदर बढ़ गई थी कि दोनों एक दूसरे का फूटी आंखों नहीं सुहाते थे। घरेलू या खेती के किसी भी मामले में दुष्यंत का दखल जरा भी बर्दाश्त नहीं किया जाता था। उसे गांव आने से मना कर दिया जाता था। इसे लेकर राहुल व दुष्यंत में हाथापाई भी हो चुकी थी। छह दिसंबर को राहुल की सगाई होनी थी लेकिन इसमें भी दुष्यंत को पूछा नहीं गया था।

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि पकड़ा गया दुष्यंत हरिद्वार में रह कर टैक्सी चलाता था। वहीं पर उसने दोनों शूटरों को सुपारी दी। दोनों शूटर उसके परिचित हैं। दोनों शूटर भी हरिद्वार में टैक्सी चलाते हैं। आरोपियों ने बताया कि हत्या के लिए चार लाख रुपये की सुपारी देना तय था। हालांकि अभी दो हजार रुपये होटल में ठहरने के लिए मिले थे।

 
विज्ञापन

2 of 10
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुष्यंत ने ही अपने बड़े भाई राहुल की लोकेशन और क्रय केंद्र पर गन्ना लेकर जाने की जानकारी शूटरों को दी थी। दुष्यंत टैक्सी के कारोबार के सिलसिले में हरिद्वार रहता है। गांव में पिता सतपाल के पास करीब 45 बीघा जमीन है। घरेलू और खेती का कामकाज राहुल ही देखता था। दुष्यंत परिवार से अलग सा हो गया था।

 
विज्ञापन

3 of 10
राहुल की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी भी मामले में उससे कोई सलाह-मशविरा नहीं किया जाता था। दोनों भाइयों में इस तरह का भेदभाव दुष्यंत को खूब अखरता था। जब भी वह गांव आता तो उसके साथ टोकाटाकी की जाती। राहुल ने दुष्यंत को गांव आने पर जान से मारने तक की धमकी दे दी थी। 

4 of 10
राहुल की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुष्यंत को पैतृक संपत्ति भी हाथ से निकल जाने का डर सताने लगा था। साथ ही उसे यह भी डर था कि गांव आने पर राहुल उसकी हत्या कर सकता है। इसलिए उसने भाड़े के शूटरों से बड़े भाई की हत्या करा दी।
विज्ञापन

5 of 10
स्योहारा क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ माफी में युवक की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पसली तोड़ती हुई दिल में जा घुसी गोली
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एक गोली राहुल की दाएं तरफ की एक पसली तोड़ते हुए दिल में जा घुसी जबकि दूसरी गोली पीछे से बाईं ओर से लगाते हुए पेट में जा घुसी। अधिक खून बहाने से राहुल की मौत हो गई।
 
विज्ञापन

6 of 10
स्योहारा क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ माफी में युवक की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन महीने पहले राहुल ने कर दिया था दुष्यंत पर हमला 
पुलिस के अनुसार 2019 में दुष्यंत और उसके साथी रॉबिन ने गांव की ही एक महिला को चाकू मार कर घायल कर दिया था जिसमें दुष्यंत और रॉबिन दोनों जेल चले गए थे। रॉबिन मृतक राहुल का करीबी दोस्त था। 
 
विज्ञापन

7 of 10
स्योहारा क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ माफी में युवक की हत्या के बाद मौके पर जानकारी लेते एसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर तीन महीने पहले राहुल ने अपने छोटे भाई दुष्यंत के सिर में लोहे की रोड से वार करते हुए घायल कर दिया था। एक महीना पहले भी राहुल ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इन तमाम कारणों को लेकर दोनों भाइयों के बीच राजश बढ़ती चली गई। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता के नाम पर करीब 30 बीघा जमीन है। हालांकि परिवार आर्थिक रूप से संपन्न है।
 

8 of 10
स्योहारा क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ माफी में युवक की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार में रची गई हत्या की साजिश
दुष्यंत हरिद्वार में रहकर अपनी दो कारों का संचालन करता था। दुष्यंत ने हरिद्वार में ही कार चलाने वाले अपने परिचित अमजद और उसके साथी विनीत से संपर्क किया। यहीं पर चार लाख रुपये में राहुल की हत्या का सौदा तय हुआ था। 
 

9 of 10
मृतक राहुल की फाइल फोटो और पकड़े गए दोनों शूटर (दाएं) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को दुष्यंत गांव पहुंचा और रविवार सुबह अमजद व विनीत बाइक से हल्दुआ माफी पहुंचे। जैसे ही राहुल ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर क्रय केंद्र के लिए निकला, हत्यारों को सूचना दी गई और वारदात को अंजाम देकर दोनों हत्यारे भाग हो गए।
 
विज्ञापन

10 of 10
bijnor murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तराखंड भागने की फिराक में थे दोनों शूटर
नगीना में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार शूटर विनित उर्फ बटलर और मोहम्मद अमजद हरिद्वार में रहकर टैक्सी चलाते थे। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि अब राहुल की हत्या करने के बाद दोनों आरोपी धामपुर, नगीना होते हुए उत्तराखंड भागने की फिराक में थे। दोनों शूटर शनिवार की रात स्योहारा के एक होटल में ठहरे थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें