फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवी-नूपुर की शादी, घुड़चढ़ी से जयमाला तक की Live तस्वीरें

Fri, 24 Nov 2017 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कपिल कुमार, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
भुवी की शादी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। भारतीय टीम के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उर्फ भुवी की आज मेरठ के ब्रावुरा गोल्ड होटल में शादी हो रही है। भुवी-नूपुर के बीच जयमाला की रस्म पूरी हो चुकी हैं और थोड़ी देर में फेरे भी होंगे।
विज्ञापन

2 of 8
भुवी की शादी - फोटो : अमर उजाला
गंगानगर स्थित घर से बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:00 बजे भुवनेश्वर बारात लेकर निकले। घुड़चढ़ी के दौरान भुवी के दोस्तों ने मजकर डांस किया। साथ ही परिवार के लोगों ने भी खूब मस्ती की।
विज्ञापन

3 of 8
भुवी की शादी - फोटो : अमर उजाला
यह वही कार है जिसमें भुवी अपने घर से ब्रावुरा गोल्ड होटल तक पहुंचे। भुवी कार की पिछली सीट पर बैठे थे। इस दौरान आस-पास के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

4 of 8
भुवी की शादी - फोटो : अमर उजाला
घुड़चढ़ी के दौरान भुवनेश्वर काफी दूर तक पैदल चले। इस दौरान भुवी को देखने के लिए आस-पास के लोगों का जमावड़ा लग गया। परिवार के लोग बड़ी सुरक्षा के साथ भुवी को होटल तक लेकर गए।
विज्ञापन

5 of 8
भुवी के पिता पैसे देते हुए - फोटो : अमर उजाला
भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह ने घुड़चढ़ी के बाद बैंड बाजा और ढोल नगाड़ों वालों को खुशी से पैसे दिए। इस दौरान उन्होंने नोटों की भी बरसात की।
विज्ञापन

6 of 8
भुवनेश्वर और नूपुर - फोटो : अमर उजाला
ब्रावुरा गोल्ड होटल में मुख्य स्टेज पर भुवनेश्वर और नूपुर पुहंचे। स्टेज पर अन्य रिश्तेदार भी मौजूद। जयमाला की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन

7 of 8
भुवी संग नूपुर - फोटो : अमर उजाला
ब्रावुरा गोल्ड होटल के बाहर लगा भुवी और नूपुर की शादी का बैनर।
विज्ञापन

8 of 8
नूपुर नागर - फोटो : अमर उजाला
नूपुर नागर ने लगाई सजना के नाम की मेहंदी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें