फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूपुर ने रचाई सजना के नाम की मेहंदी, बचपन के प्यार संग भुवी ने लिए सात फेरे, तस्वीरें

Thu, 23 Nov 2017 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
नूपुर नागर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। टीम इंडिया के स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार ने 23 नवंबर (आज) अपने बचपन के प्यार संग ब्रावुरा गोल्ड होटल में सात फेरे लिए। शर्मीले भुवनेश्वर ने रस्म की फोटो दोस्तों के साथ शेयर भी की हैं। भुवी पर हल्दी और मेहंदी का रंग चढ़ गया। बुधवार को गढ़ रोड स्थित होटल ब्राड-वे-इन में हल्दी की रस्म पूरी हुई। वहीं नूपुर ने भी भुवी के नाम की मेहंदी अपनों हाथों में सजाई।
विज्ञापन

2 of 7
भुवी के घर में जश्न - फोटो : अमर उजाला
लोकगीत एवं लोकनृत्य से महिलाओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। लाइव म्यूजिक और इंग्लिश गीतों पर भुवी की बहन रेखा अधाना, चचेरे भाइयों ने जमकर ठुमके लगाए। शादी के सभी कार्यक्रमों को भव्य और शानदार बनाने के लिए भुवी के परिवार ने दिल्ली की इवेंट कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है।

पढ़ें : हनीमून से पहले नूपुर ने पूछे कई सवाल? भुवनेश्वर ने अपने अंदाज में दिए जवाब
विज्ञापन

3 of 7
थिरकते नजर आए भुवी - फोटो : अमर उजाला
होटल ब्राड-वे-इन को अलग-अलग प्रकार के फूलों से सजाया गया। हरियाणा के ढोलक बाजों ने जमकर ढोल बजाया। भुवनेश्वर अपने दोस्तों के साथ थिरकते नजर आए।

4 of 7
भुवी का घर - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में गंगानगर के जीपी कॉलोनी के लोग भी शामिल हुए। विशेष तौर पर सभी रिश्तेदारों को भी निमंत्रण दिया गया था। भुवनेश्वर के मामा ने भात की रस्म भी पूरी की।
विज्ञापन

5 of 7
भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर - फोटो : अमर उजाला
​वहीं नूपुर के घर शादी की जबरदस्त रौनक है। नूपुर ने शानदार डिजाइन वाली मेहंदी रचाई है, जो इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ शेयर भी की है। बृहस्पतिवार को शादी समारोह के बाद रात में होटल ब्रावुरा में ही रिसेप्शन होगा।
विज्ञापन

6 of 7
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 26 नवंबर को बुलंदशहर के लुहारली गांव में दूसरा रिसेप्शन, जबकि दिल्ली के होटल ताज में विशेष रिसेप्शन होगा। जिसमें सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, भारतीय और श्रीलंकाई क्रिकेट टीम, बीसीसीआई सदस्य सहित कई फिल्मी सितारे हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हल्दी लगवाते भुवी - फोटो : अमर उजाला
भुवी के पिता किरनपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी शादी का निमंत्रण दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें