टीम इंडिया के तेज गेंदबाज और मेरठ के रहने वाले भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नुपूर ने अपना पहला करवाचौथ मनाया। इस त्योहार पर नुपूर लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। भुवी ने पेशे से इंजीनियर और अपनी बचपन की दोस्त नुपूर नागर से पिछले साल नवम्बर में शादी की थी। आइए देखते हैं नुपूर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें :-
विज्ञापन
2 of 11
meerut news
भुवनेश्वर की पत्नी ने अपने पहले करवाचौथ पर भुवी के साथ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में वह लाल रंग की साड़ी में काफी क्यूट नजर आ रही हैं। इस मौके पर भुवनेश्वर भी उनके साथ दिखे। दोनों ने अपनी सेल्फी अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की। भुवनेश्वर कुमार और नूपुर का पहला करवाचौथ पुणे में मना। वेस्टइंडीज के साथ चल रही वनडे सीरीज के चलते भुवी पुणे में हैं।
विज्ञापन
3 of 11
मेरठ न्यूज
नूपुर भी भुवी के साथ पुणे में ही हैं। भुवनेश्वर के पिता किरनपाल ने बताया त्योहार के दौरान बच्चों का घर से दूर होना खलता तो है, लेकिन देश की ओर से खेलना ये गर्व की बात है। वहीं पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने भी पत्नी सपना चौधरी के साथ मुल्तान नगर स्थित आवास में करवाचौथ का त्योहार मनाया। गौरतलब है कि नुपूर और भुवी बचपन के दोस्त हैं। भुवनेश्वर कुमार ने मई 2017 को एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी जिसमें पिक्चर को क्रॉप किय गया था। इस फोटो के बाद उनके फैन्स ने उनसे सवाल किए थे कि उनके सामने आखिर कौन है। हालांकि इस फोटो के कैप्शन में लिखा था डिनर डेट, पूरी पिक्चर जल्द ही पोस्ट करुंगा।
4 of 11
meerut news
भुवनेश्वर को उस दौरान एक मिस्ट्री गर्ल के साथ भी स्पॉट किया गया था जिसके बाद चर्चा का बाजार काफी गर्म रहा। आखिरकार कुछ ही दिन बाद इंस्टाग्राम पर पूरी फोटो डाली तो ये कयास लगाए जाने लगे थे कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके कुछ ही दिन बाद खबरें आईं कि दोनों 23 नवंबर 2017 को शादी कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 11
मेरठ न्यूज
नुपूर मेरठ के गंगानगर की रहने वाली हैं। हालांकि वह भुवनेश्वर की पड़ोसी भी हैं लेकिन उनकी शुरुआती पढ़ाई देहरादून से हुई है। इसके बाद उन्होंने मेरठ की जेपी एकेडमी से पढ़ाई की है और फिर नोएडा से बीटैक किया। वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में ग्रेटर नोएडा में काम करती हैं। दोनों की शादी के बाद उनका परिवार भी ग्रेटर नोएडा ही शिफ्ट हो गया।
विज्ञापन
6 of 11
मेरठ न्यूज
भुवनेश्वर कुमार और नुपूर नागर दोनों के पिता पुलिस में दरोगा के पद से रिटायर हुए हैं। नुपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक क्रिकेटर से शादी करना कोई आसान काम नहीं है। दोनों के परिवार एक दूसरे को पहले से जानते थे इसलिए तालमेल बनाने में आसानी रही।
विज्ञापन
7 of 11
मेरठ न्यूज
नुपुर ने कहा, 'भुवी से शादी करना आसान नहीं था क्योंकि उन्हें हर समय यात्रा करना होती है। मगर यह समझना इसलिए आसान हुआ क्योंकि हम दोस्त थे और शादी के बाद इसमें आसानी हुई।' भुवी और नुपुर की कहानी काफी रोमांटिक है, क्योंकि दोनों बचपन से एक-दूसरे के साथ हैं।
8 of 11
मेरठ न्यूज
नुपुर जब 11 साल और भुवी 13 साल के थे, तब से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं और काफी अच्छे दोस्त भी हैं। नुपुर ने साथ ही कहा कि शादी के बाद भुवनेश्वर में काफी बदलाव भी आए हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'पहले भुवी काफी सभ्य और मासूम थे, लेकिन अब वह काफी समझदार हो चुके हैं।' भुवी ने साथ ही कहा कि इसे परिपक्वता होना कहा जाता है।
9 of 11
मेरठ न्यूज
नुपूर से एक बार जब यह पूछा गया कि भुवनेश्वर कुमार जैसे मैदान में कैमरा के सामने शांत और सभ्य बात करने वाले लगते हैं, क्या निजी जिंदगी में भी वह ऐसे ही है? इस पर नुपुर बिलकुल सहमत नजर नहीं आईं। बकौल नुपुर, 'भुवी का यह अंदाज सिर्फ पब्लिक के लिए है।' यानी वह निजी जिंदगी में काफी बातचीत करने वाले और मस्तमौला व्यक्ति हैं।
10 of 11
meerut news
बताया जाता है कि इंडियन क्रिकेट के स्विंग मास्टर भुवी ने नुपूर के लिए कई बड़े रिश्ते ठुकराए। लेकिन भुवी 'अभी मेरी शादी की उम्र नहीं है' कहकर अपने पैरेंट्स को मना कर देते। एक इंटरव्यू के दौरान भुवी के पिता ने खुलासा किया था कि दोनों परिवारों ने तय किया था कि यह शादी बिना किसी दान दहेज के होगी। परिवार एक रुपये का सिक्का और पांच बाराती लेजाकर बहु को घर ले आएंगे।
हालांकि, बाद में दोनों परिवारों ने मेरठ के होटल ब्रावुरा में शादी की और दिल्ली व बुलंदशहर में रिशेप्शन का आयोजन किया। इस रिशेप्शन में कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं थीं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें