फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना करवाचौथ पर्व, सोलह श्रृंगार कर सुहागिनों ने किया चांद का दीदार , देखें तस्वीरें

Sun, 28 Oct 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
मेरठ न्यूज
सुहागिन महिलाओं ने शनिवार को करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया। पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। रात को 8:15 बजे चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोला। शहर में सुबह से ही करवाचौथ पर्व की रौनक थी। हाथों में मेहंदी सजाई महिलाएं बाजार में खरीदारी करने पहुंचीं। ब्यूटी पार्लरों पर मेकअप कराने और हेयर स्टाइल के लिए महिलाओं की कतारें रहीं। दिनभर महिलाओं ने बिना निर्जल व्रत रखा।

 
विज्ञापन

2 of 8
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
सोलह श्रृंगार  कर महिलाएं मंदिरों में भगवान के दर्शन करने गईं। कॉलोनियों व सामुदायिक भवनों में सामूहिक रूप से करवा माता का पूजन हुआ। करवा माता की कथा सुनकर पूजन किया। शाम को चांद निकलने पर चंद्रमा की पूजा कर अर्घ्य दिया। पति की पूजा कर पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पतियों ने भी पत्नी को पानी पिलाकर व्रत पूरा कराया और उपहार भी दिए। 

 
विज्ञापन

3 of 8
मेरठ न्यूज
सास और बड़ी बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर बायना दिया। करवा माता से पति की लंबी आयु का आशीर्वाद लिया। बाजारों में सुबह से ही फूलमाला, मिट्टी के करवे, करवा माता का कैलेंडर, पूजन सामग्री, खांड के करवे की बिक्री शुरू हो गई। शास्त्रीनगर, थापर नगर, विजय नगर, साकेत, धनवंतरी नगर, पटेल नगर, जयदेवी नगर, सुपरटेक पामग्रीन व ग्रीन विलेज में संयुक्त पूजन हुआ।
 

4 of 8
meerut news
घर पर पूजा, रेस्टोरेंट में डिनर
पहली बार करवाचौथ का व्रत करने वाली सुहागिन महिलाओं ने बहुत धूमधाम से पर्व मनाया। घर पर विधि विधान से करवा माता की पूजा करने के बाद होटल व रेस्टोरेंट में डिनर किया। शहर के सभी होटलों व रेस्टोरेंट में करवाचौथ स्पेशल लेविश डिनर की व्यवस्था की गई। कपल्स के लिए गेम्स व विशेष बुफे का इंतजाम हुआ। कुछ जगह पिंक कलर की सजावट भी हुई। कुछ रेस्टोरेंट ने उपहार भी दिए। 
 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दी बधाई

5 of 8
मेरठ न्यूज

करवाचौथ का त्योहार सोशल मीडिया पर छाया रहा। महिलाओं ने करवाचौथ की तैयारी शुरू हैशटेग से मेहंदी की तस्वीरें और अपनी शॉपिंग को शेयर किया। व्हाट्सएप के स्टेटस और डीपी पर मेहंदी की फोटो लगाई। शनिवार को सुबह से ही हैप्पी करवाचौथ और करवाचौथ के संदेश शेयर किए। फेसबुक, इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किए। एक-दूसरे को फोन पर मेसेज के माध्यम से बधाई दी। शाम को करवाचौथ की पूजा करते हुए तस्वीर, पति के साथ सेल्फ, चांद की पूजा करते हुए जैसी अलग-अलग तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। 

 
विज्ञापन

पतियों ने दिए उपहार

6 of 8
meerut news
करवाचौथ पर पत्नियों ने सुहाग की लंबी आयु के लिए दिनभर निर्जल व्रत किया। पतियों ने भी व्रत को निभाने में साथ दिया। पूजा के बाद पत्नी को उपहार भी दिया। उपहार में ज्वैलरी, साड़ी, कॉस्मेटिक के अलावा इलेक्ट्रानिक अप्लायंस, होम अप्लायंस दिए। कुछ पतियों ने सरप्राइज गिफ्ट में मोबाइल, गैजेट व स्कूटी भी पत्नी को उपहार में दी। 
 
 
विज्ञापन

7 of 8
मेरठ न्यूज
सवेरे करीब 5 बजे सुहागिनों ने सर्गी खाकर व्रत रखा और पूरे दिन निर्जला व्रत रहकर सांय के वक्त धार्मिक स्थलों पर इकट्ठा होकर करवाचौथ की कथा सुनी। उसके उपरांत रात में चांद के दर्शन कर अपने पति के पैर छूकर फल व भोजन आदि खाकर व्रत खोला। कसबे के अलावा देहात में भी पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

8 of 8
meerut news
बबीता, मोनिका, निधी आदि का कहना था कि यह व्रत सुहागिनों के लिए सबसे बड़ा त्योहार होता है। महिलाएं इस दिन पहले चांद देखने के बाद अपने पति का चेहरा देखकर उसके हाथों से ही अपना व्रत खोलती हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें