फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी के गढ़ में पुलिस से कार्यकर्ताओं की झड़प, तस्वीरों में देखें कैसा रहा भारत बंद का असर

Mon, 24 Feb 2020 01:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

भीम आर्मी के गढ़ में पुलिस से कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। तस्वीरों में देखें दिन भर कैसा रहा भारत बंद का असर...
विज्ञापन
1 of 7
प्रदर्शन करते भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
एनआरसी एवं सीएए के विरोध और पदोन्नति में आरक्षण के समर्थन में भीम आर्मी की ओर से रविवार को आयोजित किया गया भारत बंद बेअसर रहा। हालांकि एक जगह पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। खास बात यह है कि भीम आर्मी का गढ़ होने के बावजूद यहां ज्यादातर दुकानें सामान्य दिनों की तरह ही खुली रहीं। महानगर में बाजार खुले रहे।
विज्ञापन

3 of 7
आरएएफ ने निकाला फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हकीकतनगर के पास नारेबाजी और हंगामा करते भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और पुलिस की बीच नोकझोंक हुई। बंद को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही।

4 of 7
प्रदर्शन करते भीम आर्मा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर रविवार दोपहर भीम आर्मी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पुलिस ने मुख्य द्वार पर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और हंगामा किया।
विज्ञापन

5 of 7
सहारनपुर में भारत बंद का कोई खास असर नहीं दिखा - फोटो : अमर उजाला
वहीं नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और भीम आर्मी पदाधिकारियों से ज्ञापन लिया। जिलाध्यक्ष डॉ. रोहित राज गौतम और जिला प्रभारी प्रवीण गौतम ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण दिया जाए। भीम आर्मी एनआरसी, सीएए और एनपीआर का विरोध करती है।
विज्ञापन

6 of 7
हंगामा करते भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार गौतम, मीडिया प्रभारी अजय गौतम, प्रचार मंत्री टिंकू कपिल, जिला महासचिव विजय गौतम, नगर अध्यक्ष प्रदीप जाटव, मेहरदास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुलिस दिन भर अलर्ट रही - फोटो : अमर उजाला
पुलिस रही अलर्ट
इस दौरान पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। हकीकत नगर रामलीला मैदान पर सुबह से पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। एसपी सिटी विनीत भटनागर पल-पल की जानकारी लेते रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें