फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली से स्वच्छता का संदेश... आयोजन में अतुल जी को याद कर भावुक हुए सीएमओ, तस्वीरें

Mon, 24 Feb 2020 01:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

अमर उजाला और नालंदा वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की ओर से साइक्लोथॉन-साइकिल रैली का आयोजन किया गया। वहीं आयोजन में अतुल जी को याद कर सीएमओ भावुक हो गए, देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
1 of 9
साइकिल रैली में ये रहे विजेता - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में अमर उजाला और नालंदा वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की ओर से रविवार को साइक्लोथॉन-साइकिल रैली का आयोजन किया गया। हाउ इज द जोश...हाई सर...के जोशीले नारे के साथ साइकिल रैली दून कैंब्रिज स्कूल से मल्हीपुर रोड होते हुए नालंदा स्कूल तक निकाली गई। इसमें कई स्कूलों के छात्रों ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

2 of 9
साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने संदेश दिया कि हम खुद भी स्वच्छ रहेंगे, स्वस्थ रहेंगे और अन्य को इसके लिए प्रेरित करेंगे। रैली का समापन नालंदा वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में हुआ। अनुशासन और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस वैन, ट्रैफिक वैन और एंबुलेंस वैन भी साथ- साथ चली। समारोह में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सीएमओ डॉ. बीएस सौढ़ी सहित अन्य अतिथियों ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। बाद में अतिथियों ने लॉटरी निकालकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन नालंदा स्कूल के डायरेक्टर डैनी सक्सेना ने किया जबकि स्कूल के चेयरमैन सुभाष चौधरी ने आभार जताया।
विज्ञापन

3 of 9
इन बच्चों ने साइकिल रैली में लिया भाग - फोटो : अमर उजाला
यूरोपियन देशों में साइकिलिंग का सबसे अधिक क्रेज
नगर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने कहा कि कार या बड़ा वाहन सड़क पर चलाते हैं तो वह 10 साइकिल के बराबर जगह घेरते हैं। प्रदूषण अलग फैलता है। उन्होंने यूरोपियन देशों का उदाहरण दिया कि वहां साइकिल चलाने में शरमाते नहीं हैं, बल्कि उत्साह से चलाते हैं। उन्होंने आयोजन की प्रचार सामग्री पर साइकिल के ऊपर दिल और ब्रेन की तस्वीर को सराहा। उन्होंने सेंट मैरीज एकेडमी के छात्र शब्द को मंच पर बुलाकर ग्रीन हाउस के बारे में सवाल किए। छात्र ने बेबाकी से जवाब भी दिए। साथ ही समझाया कि साइकिल चलाएंगे तो दिल- दिमाग सब स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि बच्चे नेट पर बीजिंग को सर्च करेंगे तो वहां साइकिल ही साइकिल दिखाई देगी।

4 of 9
खिल उठे बच्चों के चेहरे - फोटो : अमर उजाला
देसी तरीके से छात्रों को लोटपोट कर दिया
अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह ने कार्यक्रम में बोलना शुरू किया तो उन्होंने छात्रों को देसी तरीके से संवाद कर उन्हें लोटपोट कर दिया। उन्होंने बच्चों से पूछा कौन साइकिल से गिरा, किसे चोट लगी। फिर कहा जो चोट खाकर उठता है, वह हमेशा कामयाब होता है। उन्होंने कुछ छात्रों को मंच पर बुलाया और सराहा भी। साथ ही कहा कि विकसित देशों में भी बड़े लोग साइकिलिंग करते हैं। यह ऐसा साधन है जिससे प्रदूषण नहीं फैलता और स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
विज्ञापन

5 of 9
साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला
साइकिल चलाओ, सेहत बनाओ
अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट और वयोवृद्ध बाबूराम सैनी ने कहा कि बच्चे बेझिझक साइकिल चलाएं। इससे वे हर समय फिट रहेंगे। इसके साथ ही योग व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इस मौके पर उन्हें अतिथियों ने सम्मानित भी किया।

अतुल जी को याद कर भावुक हुए सीएमओ
- सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सजग होने का आह्वान किया। छात्रों को संबोधित करते हुए अमर उजाला की शुरुआत से लेकर अब तक के अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि अतुल माहेश्वरी जी ने इस ग्रुप को बड़ी पहचान और गरिमा दी। यह संस्थान आगे भी ऐसे ही आयोजन करता रहे।
विज्ञापन

6 of 9
साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला
एक साइकिल के लिए दौड़ पड़े दो बच्चे
- पुरस्कार वितरण के समय जब एक साइकिल विजेता का नाम घोषित करने लगे तो उपाध्याय सरनेम वाले दो छात्र मंच पर उत्साह से दौड़ पड़े। फिर टोकन नंबर के आधार पर विजेता को बुलाया गया। इस दृश्य पर ठहाके गूंज उठे।

परीक्षा सीजन में भी धैर्य से जुटे रहे छात्र
परीक्षा सीजन होने के बावजूद छात्र करीब चार घंटे के कार्यक्रम में धैर्य और अनुशासन से जुटे रहे।

पहले साइकिल चलाई, फिर दिया पुरस्कार
- समारोह में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह इतने उत्साहित हुए कि पुरस्कार वितरण से पहले उन्होंने एक साइकिल खुद ही कुछ देर के लिए चलाई। फिर पुरस्कार दिया। इसके बाद वे लाटरी के लिए बहुत देर तक पर्चियों को खंगालकर विजेताओं के नाम निकालते रहे।
विज्ञापन

7 of 9
साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रगान के साथ दी शहीदों को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों ने राष्ट्रगान के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बाद में नालंदा स्कूल में इनक्रेडिबल इंडिया गैलरी में अतिथियों को शहीदों के बारे में परिचित कराया गया। इसके साथ ही अमर जवान ज्योति के प्रतीक स्थल पर पुष्पांजलि देकर शहीदों को नमन किया गया।

बांसुरी पर देशभक्ति गीतों ने रोमांचित किया
कार्यक्रम में पहुंचे युवा विपुल अग्रवाल ने बांसुरी पर देशभक्ति गीतों की धुन सुनाकर रोमांचित कर दिया। उनके अलावा कुछ स्कूलों के छात्रों ने गीत और कविता के माध्यम से स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

एसएसपी दिनेश कुमार ने भिजवाया छात्रों के नाम संदेश
- एसएसपी दिनेश कुमार ने साइकिल रैली में शामिल छात्रों के लिए संदेश भिजवाया कि वे स्वच्छता में सहयोग करें और हमेशा स्वस्थ रहें। उन्होंने अमर उजाला के प्रयास को सराहा।

8 of 9
साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला
ये रहे साइकिल विजेता
- ओम, केएलजी पब्लिक स्कूल
- प्रियांशु वालिया, महर्षि दयानंद स्कूल
- जाह्नवी, केएलजी पब्लिक स्कूल

इन्हें मिला सांत्वना पुरस्कार
- मनदीप सिंह, महर्षि दयानंद स्कूल
- सूजल महर्षि दयानंद स्कूल
- विनायक, दून कैंब्रिज स्कूल
- नितिन सैनी, केएलजी स्कूल
- खुशमीत, सरस्वती विहार स्कूल
- अथर्व सिंह, सेंट मैरीज एकेडमी
- अथर्व कुमार, सेंट मैरीज एकेडमी
- हिमांशु, महर्षि दयानंद स्कूल
- दिव्यांश, सेंट मैरीज एकेडमी
- केशव उपाध्याय, केएलजी स्कूल
विज्ञापन

9 of 9
समारोह में बोलते जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आयोजन में इनकी रही उपस्थिति
नालंदा वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन सुभाष चौधरी, बबीता चौधरी, मयंक चौधरी, डायरेक्टर डैनी सक्सेना, प्रिंसिपल रुचि गुप्ता सहित अन्य शिक्षक, दून कैंब्रिज से केएलजी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन नवीन गुप्ता, स्किल्ड ग्लोबिजेशन स्कूल के चेयरमैन पंकज बंसल, दून कैंब्रिज स्कूल के प्रबंधक मनीष सैनी, एलआईसी के विभोर सिंघल, सरस्वती विहार स्कूल की प्रिंसिपल कंचन सेठी, राजीव कुमार, अहिंसा इंटरप्राइजेज के प्रबंधक मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में अतिथि रहे।

ये भी रहे सहयोगी
- सांसद हाजी फजलुर्रहमान, स्वाति होंडा, सीनियर डीएवी पब्लिक स्कूल, गुुरुतेग बहादुर स्कूल के इंद्रपाल सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, एलआईसी सहित अन्य रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें