योगी सरकार के आदेश पर गुरुवार देर रात को जेल से रिहा हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण के बारे में आप शायद ये बातें नहीं जानते होंगे। जिन बातों को आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आगे की स्लाइड में जानिए रावण से जुड़ी 10 बड़ी बातें:-
विज्ञापन
2 of 11
चंद्रशेखर उर्फ रावण
बता दें कि चंद्रशेखर उर्फ रावण को 8 जून 2017 को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
3 of 11
चंद्रशेखर उर्फ रावण
- फोटो : अमर उजाला
रावण पिछले 15 महीनों से जेल में बंद था। और उस पर रासुका लगाई गई थी।
4 of 11
चंद्रशेखर उर्फ रावण
- फोटो : अमर उजाला
रावण की सभी मामलों में पहले ही जमानत हो चुकी थी और केवल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत ही उसकी महज 26 दिन की कारावास अवधि शेष थी।
विज्ञापन
5 of 11
चंद्रशेखर उर्फ रावण
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर रावण के खिलाफ नवंबर से अब तक तीन-तीन महीने के लिए चार बार रासुका की अवधि बढ़ाई जा चुकी थी जो एक नवंबर को समाप्त हो रही थी। हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद रावण की ओर से सुप्रीम कोर्ट में डेढ़ माह पहले एसएलपी दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
6 of 11
चंद्रशेखर उर्फ रावण
- फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी संगठन का संस्थापक कौन है। इस संगठन का अध्यक्ष कोई नेता नहीं बल्कि पेशे से वकील चंद्रशेखर उर्फ रावण है। चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया के जरिए काफी सुर्खियां बटोरी है और दलितों को एकत्रित करने का सबसे अच्छा तरीका अपनाया। चंद्रशेखर ने फेसबुक और व्हाट्सअप के जरिए लोगों को भीम आर्मी से जोड़ने का काम किया। इसका असर देखने को भी मिला क्योंकि जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर भीम आर्मी सेना ने धरना प्रदर्शन किया तो युवा काफी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 11
चंद्रशेखर उर्फ रावण
- फोटो : अमर उजाला
यह संगठन करीब छह साल पहले बनाया गया था।
यहां शुरू हुई थी 'रावण' की प्रेम कहानी...
8 of 11
चंद्रशेखर ऊर्फ रावण
- फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' की प्रेम कहानी उत्तराखंड में शुरू हुई थी।
9 of 11
चंद्रशेखर ऊर्फ रावण
चंद्रशेखर आजाद की प्रेमिका हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर की रहने वाली है। प्रेमिका से रावण की कई सालों से नजदीकी है। वह यहां आकर प्रेमिका को लेकर फरार हुआ था।
10 of 11
चंद्रशेखर आजाद रावण
सहारनपुर पुलिस ने दबिश भी दी थी, लेकिन वह तक फरार हो चुका था। दरअसल, रावण ज्वालापुर में अपनी प्रेमिका के सहारे ही शरण लिए हुए था। जब उसे पता चला कि यूपी पुलिस उस तक पहुंच सकती है तो वह प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था।
उस वक्त वह कई राज्यों की यात्रा करते हुए डलहौजी, हिमाचल प्रदेश पहुंचा था। तब तक यूपी पुलिस को पता नहीं था कि वो अपनी प्रेमिका के साथ है। जब उसके मोबाइल फोन नंबरों को खंगाला गया तो ज्वालापुर की एक युवती का भी नंबर ट्रेस हुआ। तब खुलासा हुआ कि रावण की प्रेमिका यहां की रहने वाली है और उसके साथ ही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें