फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Bandh: ड्रोन से निगरानी, तो कहीं जाम में फंसने पर दूल्हे की बढ़ी परेशानी, तस्वीरों में भारत बंद

Tue, 08 Dec 2020 11:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 12
भारत बंद - फोटो : अमर उजाला
भारत बंद का पश्चिमी यूपी में सुबह के समय मिला-जुला असर दिखाई दिया लेकिन 11 बजते ही हाईवे और सड़कों पर किसान संगठन के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शरू हो गई। बंद को लेकर जहां आवागमन प्रभावित होना शुरू हो चुका है वहीं, शादी अथवा अन्य जरूरी कार्यों से घरों से बाहर निकले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। आगे तस्वीरों में देखें कहां कैसा दिखा भारत बंद का नजारा : -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
जाम में फंसा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भारत बंद का मिला जुला असर रहा। भारतीय किसान मजदूर संगठन की ओर से नूरपुर-धामपुर मार्ग पर भट्टे के पास जाम लगाया गया। किसान 10 बजे से ही जमा होना शुरू हो गए तथा ठीक 11 बजे सड़क जाम कर दी। हालांकि जाम के चलते वाहन आगे नहीं जा सके। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक दूल्हा भी जाम में फंस गया। 


 
विज्ञापन

3 of 12
रालोद कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बागपत में पुलिस ने रालोद  कार्यकर्ताओं को राष्ट्र वंदना चौक पर जाम लगाने से रोका। इस दौरान कार्यकर्ता किनारे पर ही बैठ गए। जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अभिषेक सिंह खेकड़ा में भ्रमण कर रहे हैं।

4 of 12
कांग्रेस नेता इमरान मसूद के घर पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में गागलहेड़ी और सरसावा में हाइवे पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। जिले के देहात कस्बों में भी भारत बंद का असर नहीं हुआ। जिलाधिकारी और एसएसपी  घण्टाघर चौक पर पहुंचे। उधर, कांग्रेस नेता इमरान मसूद के घर पर भी पुलिस का पहरा है। कांग्रेस समर्थकों घंटाघर पहुंचने से रोकने के पुलिस ने पूरे इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

5 of 12
तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में भारत बंद का समर्थन कर जाम लगाने से पहले रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, जिला उपाध्यक्ष विकास बालियान, ब्रजवीर सिंह समेत अनेक रालोद नेताओं को पुलिस ने घरों से ही हिरासत में लिया। रालोद ने जनपद में चार जगह जाम लगाने की घोषणा की है। नगला मुबारिक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व रालोद नेता ब्रजवीर सिंह पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

6 of 12
हाइवे पर खड़ी कर दी भैंसा बुग्गी दी - फोटो : अमर उजाला
एशिया प्रसिद्ध गुड मंडी खुली किसान लाए माल सामान्य कारोबार
मुजफ्फरनगर अनाज मंडी, किराना मंडी भी सामान्य रूप से खुली रही। शहर के देवी अहिल्याबाई चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया। इन सभी को पुलिस लाइन भेजा गया। वहीं खतौली में किसानों ने हाइवे पर भैंसा-बुग्गी खड़ी कर दी।
विज्ञापन

7 of 12
बुढ़ाना में जाम लगाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना में मेरठ -करनाल हाईवे पर सपा, रालोद व अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया । इस दौरान मौके पर मौजूद  पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी, इंस्पेक्टर एमएस गिल ने ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह उर्फ बबलू को घसीट कर गाड़ी में डाल दिया। इसी दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई ।

8 of 12
dm meerut - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बंद को लेकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। आबूलेन पर पुलिस फोर्स द्वारा ड्रोन से निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी के बालाजी व एसएसपी अजय साहनी ने बेगमपुल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि शहर व देहात के सभी बाजार सामान्य दिनों की तरह ही खुले हैं। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। 

बाईपास स्थित जिटौली कट पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर हाईवे को जाम कर दिया। इस बीच यात्रियों से तीखी नोकझोंक भी हुई, जाम में फंसी दो एंबुलेंस को भाकियू कार्यकर्ताओं ने और पुलिस ने निकलवाया।

9 of 12
bharat band, farmers protest, भारत बंद - फोटो : अमर उजाला
कमिश्नरी पर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते कोंग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कंकरखेड़ा जीटोली कट पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा  लगाए गए जाम को Acm सुनीता को ज्ञापन देकर  भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जाम खोल दिया है। इस दौरान एसपी ट्रैफिक दौराला संजीव दीक्षित इस्पेक्टर कंकरखेड़ा  भी मौजूद रहे।

10 of 12
भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत धरना स्थल पर पहुंचे। जानसठ में पानीपत-खटीमा राजमार्ग भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया। रामपुर हाईवे कट पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया।

11 of 12
सपा विधायक मनोज पारस - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में घर के बाहर पुलिस की तमाम घेराबंदी के बावजूद स्थानीय सपा विधायक मनोज पारस पुलिस की मौजूदगी में घर से निकलने में कामयाब हुए। अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तहसील क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों द्वारा लगाए गए चक्का जाम में शामिल हुए। 
विज्ञापन

12 of 12
किसानों ने शुरू किया लंगर - फोटो : अमर उजाला
शामली में हरियाणा सीमा पर जाम लगा रहे किसानों ने लंगर शुरू किया। इस दौरान आने-जाने वालों और जाम में फंसे ट्रक चालकों को खाना खिलाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें