बागपत में सपा नेताओं से बात करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रालोद नेताओं को किया नजरबंद
बागपत जिले में सुबह भारतबंद का मिला जुला असर देखने को मिला। देहात क्षेत्र के गौरीपुर मोड, सरूरपुर कलां, छपरौली क्षेत्र के बाजार बंद है। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में आधे बाजार बंद नजर आए, जबकि आधे खुले रहे। नगर में राष्ट्रवंदना चौक, बड़ौत में औद्योगिक पुलिस चौकी, दिल्ली बस स्टैंड, छपरौली चुंगी पर पुलिस तैनात की गई है।
रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना को उनके घर पर नजर बंद कर दिया गया है। बड़ौत में रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ अजय तोमर को भी उनके घरों में नजरबंद किया गया है। एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा और सीओ बड़ौत आलोक कुमार मौजूद हैं। जाम सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक लगाया जाएगा।