मुजफ्फरनगर भाकियू की महापंचायत में सरकार और प्रशासन के खिलाफ किसानों का आक्रोश भड़का। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार सुनती नहीं है। थाने लूट का अड्डा बन चुके हैं, बिजली विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। अफसर फोन उठाते नहीं है, ऐसे में मेरे पास जेल जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के मंच पर पहुंचकर आश्वासन के बाद देर शाम पंचायत समाप्त हुई।
विज्ञापन
2 of 6
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
बकाया गन्ना भुगतान समेत किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन की शनिवार को यहां राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में किसान महापंचायत हुई। पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के बाद हम कोई बड़ा आंदोलन नहीं कर पाए।
विज्ञापन
3 of 6
bhakiyu protest
- फोटो : अमर उजाला
इस समय हालात ऐसे हैं कि सरकार में सुनवाई नहीं है। एसएसपी फोन तक नहीं उठाता है। थानों में खुली लूट खसोट है। इस जिले में रहने का धर्म नहीं रहा है। सरकार ने बिजली के बिल के एक साल के 25 हजार कर दिए। विभाग वाले 80 हजार का बिली दे रहे, कम करने के किसानों से पैसे ले रहे। जनता की कोई खता नहीं है, हम ही इंसाफ नहीं दर ला पा रहे हैं। ऐसे में हमारे पास जेल जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
4 of 6
bhakiyu protest
- फोटो : अमर उजाला
भाकियू सुप्रीमो की जेल जाने की घोषणा से मौजूद किसानों ने भी साथ जेल जाने की बात की। एसपी सिटी सतपाल आंतिल, एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने मंच पर पहुंचकर समस्याओं का निराकरण का आश्वासन दिया और नरेश टिकैत को मनाया। प्रशासन की ओर से एडीएम ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक कई चीनी मिले गन्ना भुगतान कर रही है। बिजली के बिल गांवों में ही ठीक होंगे और कैंप लगेंगे। किसानों से उगाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
5 of 6
bhakiyu protest
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली बाद सभी विभागों के बीच समन्वय करके भाकियू के साथ बैठक की जाएगी। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने कहा कि कोई निर्दोष जेल नहीं जाएगा। फर्जी मुकदमों में किसी पर कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओर से महापंचायत को समाप्त करने की घोषणा की गई।
साथ ही ग्यारह दिनों से चला आ रहा धरना भी समाप्त कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम भाकियू की ओर से ज्ञापन भी दिया गया। महापंचायत में मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के किसान शामिल हुए।
महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के जेल जाने की घोषणा करते ही कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने खड़े होकर घोषणा की कि चौधरी टिकैत जेल जाएंगे तो पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन होगा।
इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए भाकियू नेताओं को मनाना शुरू दिया। अधिकारियों ने भाकियू नेताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगें पूरी कर ली जाएगी, तब कहीं जाकर महापंचायत और 11 दिन से चला आ रहा धरना समाप्त हुआ।