फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बवाल में बदला मामूली विवाद, आधे घंटे तक जमकर हुई अराजकता, पुलिस की लापरवाही से बिगड़े हालात

Wed, 16 Sep 2020 02:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 9
बागपत में बवाल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में कोतवाली पुलिस की लापरवाही से मोहल्ला कुरैशियान में दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा मंगलवार को बवाल में तब्दील हो गया।

सोमवार रात हुए झगड़े में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी, जबकि आरोपी खुले घूम रहे थे। अगर कोतवाली पुलिस सख्ती करती तो मंगलवार को मारपीट, पथराव और फायरिंग नहीं होती। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे मामूली झगड़े ने उपद्रव का रूप ले लिया:-

 
विज्ञापन

2 of 9
पथराव करने वालों को दौड़ाती पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात पशु व्यापारी रिजवान और राशिद पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था। घायल रिजवान ने घोसियान मोहल्ले के राशिद, फईम, बाबू, फुरकान और इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुराना कस्बे में दोनों पक्षों का फिर आमना-सामना हो गया।
विज्ञापन

3 of 9
पथराव करने वालों को दौड़ाती पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
मुकदमा दर्ज कराने को लेकर पहले बहस हुई, इसके बाद धक्का-मुक्की हो गई। तनाव बढ़ा तो पथराव शुरू हो गया।

सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि सोमवार के झगड़े के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी, इसी बीच दोबारा झगड़ा हो गया। फायरिंग की भी सूचना है, पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

4 of 9
युवकों को काबू में करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पांच साल से चल रहा दोनों पक्षों में विवाद
रिजवान और राशिद पक्ष के बीच पांच साल से रुपयों केक लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है।

कुरैशियान मोहल्ले के रिजवान का कहना है कि उसने 3.40 लाख रुपये दिए हैं, जबकि घोसियान मोहल्ले के राशिद का कहना है कि उसने उल्टा रिजवान को 30 हजार रुपये उधार दे रखे हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 9
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
गाधी की वारदात से भी नहीं लिया सबक
कोतवाली पुलिस ने गाधी गांव की वारदात से सबक नहीं लिया। गाधी गांव में दो पक्षों के बीच पहले झगड़ा हुआ। पुलिस ढीला रवैया अपनाए रही। इसके बाद रक्षाबंधन के दिन रवित की हत्या कर दी गई। गांव में अभी भी तनाव है। इसी तरह की वारदात सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव में हुई थी।
विज्ञापन

6 of 9
पथराव करने वालों को दौड़ाती पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
छतों से किया पथराव, पहले से ही थी तैयारी
पुराना कस्बा में मकानों की छतों से भी पथराव किया गया। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो छतों पर ईंटें पड़ी मिलीं। पुलिस का मानना है कि पहले से ही माहौल को बिगाड़ने की तैयारी थी।

इसी वजह से छतों पर ईंटे एकत्रित करके रखी गई थी। एएसपी मनीष मिश्र का कहना है कि पुलिस अब ऐसे लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

7 of 9
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात से शुरू हुई रंजिश की आग मंगलवार की दोपहर आते-आते शोला बन गई थी। पथराव इतना तेज था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दोनों पक्ष एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू थे। करीब आधे घंटे तक पथराव होता रहा।

पुराना कस्बे में दहशत फैल गई। बाजार बंद हो गए और लोग अपने घरों में बंद हो गए। पांडव रोड से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। तमाशबीन बने लोग और बच्चे बाल-बाल बचे। भगदड़ में कई लोग गिरकर घायल हो गए।  

8 of 9
बवाल में शामिल लोगों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
धक्कामुक्की कर भीड़ ने महिला को छुड़ाया
मंगलवार को संघर्ष होने के बाद कोतवाली से जीप में सवार होकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। पुलिस ने बिना तैयारी के घरों में दबिश देनी शुरू कर दी। इस बीच एक महिला को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

9 of 9
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
घर से महिला को एक महिला सिपाही लेकर बाहर निकली। यह देखकर भीड़ अनियंत्रित हो गई और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर महिला को छुड़ा लिया। बाद में सीओ सदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को किसी तरह नियंत्रण में किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें