सन्नी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चाचा राजीव ने अज्ञात में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए धीरज उर्फ छोला को अमीनगर सराय रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया। सन्नी की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बडे़ भाई निखिल, बड़ी बहन साक्षी, मां मीनू व पिता संजीव सहित परिवार की अन्य महिलाओं व युवतियों का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था।