मेरठ में शनिवार को सोतीगंज में कबाड़ी आदिल के यहां कुर्की की कार्यवाही के लिए पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। भारी पुलिस बल के बीच पुलिस ने सामान जप्त कर लिया। सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी नईम उर्फ गल्ला के बाद पुलिस ने 32 कबाड़ियों की संपत्ति की लिस्ट बना ली है। इनकी संपत्ति करीब दस अरब की आंकी गई है। गैंगस्टर के तहत चोरी के वाहन काटने वाले इन कबाड़ियों की बेनामी संपत्ति पुलिस जब्त करने की तैयारी में लगी हुई है।
शनिवार को पुलिस ने फरार चल रहे कबाड़ी आदिल की सोतीगंज स्थिति मकान को जब्त कर कुर्की की कार्यवाही की। आदिल की बुआ ने पुलिस कार्यवाही पर सवाल खड़े कर दिए। उनका आरोप था कि जिसकी कुर्की होनी चाहिए थी, उनकी कुर्की नहीं की। हालांकि पुलिस ने किसी की एक न सुनी और पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने फरार चल रहे आदिल की तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा।