स्टेडियम में पूछताछ करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
तभी स्टेडियम के गेट से गोली चलने की आवाज आई, फिर दूसरा फायर हुआ, तो सूबेदार सोमप्रकाश दौड़कर गेट पर पहुंचे। वहां एक युवक पेट को पकड़े था और उसका खून बह रहा था। सोमप्रकाश ने उससे पूछा कि यहां गोली की आवाज कैसे हुई, तो युवक ने कहा कि ताऊ मुझे गोली मार दी, बचा लो। देखें आखिर कैसे आरोपी ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम
शहर के बीचोंबीच डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम के गेट पर कुछ युवकों ने एथलीट को पीटा और सीने पर गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल एथलीट को जिला अस्पताल में उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वारदात की वजह व्हाटसएप ग्रुप पर हुई बहस बताई जा रही है। एक नामजद और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।