असम पुलिस ने गो-तस्करी के धंधे में उतरे फलावदा के अकबर बंजारा के आईएसआई कनेक्शन का खुलासा किया तो शासन ने इस मामले में मेरठ पुलिस से भी रिपोर्ट मांगी है।
पुलिस ने अभी तक सात जगह उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति ढूंढ ली है। इस पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। असम पुलिस से भी अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान का आपराधिक रिकॉर्ड मांगा गया है।
विज्ञापन
2 of 5
गो-तस्कर अकबर बंजारा।
- फोटो : amar ujala
पुलिस की जांच में सामने आया है कि कि अकबर बंजारा सात साल से पहले असम के रेड्डी गैंग से जुड़कर बांग्लादेश और अन्य देशों में गोमांस की आपूर्ति कर रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
मुठभेड़ में अकबर बंजारा और सलमान ढेर।
- फोटो : amar ujala
मेरठ पुलिस के अनुसार अकबर बंजारा ने बिजनौर, बहसूमा, शास्त्रीनगर, लिसाड़ीगेट, परतापुर, फलावदा और दिल्ली में संपत्ति खरीदी है। इस संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कानूनी सलाह ली जा रही है।
4 of 5
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
पुलिस का कहना है कि असम पुलिस द्वारा खुलासा किया गया है कि गो-तस्करी के धंधे से कमाई का कुछ हिस्सा अकबर आईएसआई को देता था। इसका खुलासा होने पर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं।
कानूनी पक्ष पर मंथन
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि अकबर बंजारा द्वारा अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्ति पर जब्तीकरण, ध्वस्तीकरण या अन्य क्या कार्रवाई की जा सकती है, इसको लेकर कानूनी सलाह ली जा रही है। असम से भी अकबर और सलमान की केस हिस्ट्री मंगाई गई है।