फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
अन्नू रानी के पिता किसान अमरपाल सिंह ने बधाई देने पर ग्रामीणों का शुक्रिया किया। वहीं, वीडियो कॉल पर जब अन्नू ने अपनी मां मुन्नी देवी व भाई उपेंद्र से गोल्ड मेडल जीतने की जानकारी दी तो बेटी की उपलब्धि पर मां के आंसू छलक पड़े। अन्नू की मां ने कहा कि बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार को गर्व है। वहीं, परिवार में जश्न का माहौल है।