मंडी परिषद के अफसरों की मिली भगत से गुड़ को सीधे दूसरे प्रांतों को भेज दिया जाता है। जिन राज्यों में अवैध रूप से गुड़ भेजा जा रहा उनमें राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश मुख्य रूप से शामिल हैं। गुड़ टैक्स फ्री होने के कारण इन राज्यों में पकड़ा नहीं जाता है। मंडी के व्यापारी सीएम योगी आदित्यनाथ, विभाग की मंत्री स्वाति सिंह, विभाग के अधिकारियों से मिलकर और पत्र भेजकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन गुड़ का अवैध कारोबार नहीं रुका है। मंडी समिति के सचिव तो जिले में 399 कोल्हू की ही बात करते हैं, जबकि यहां 498 गांव हैं, प्रत्येक गांव में दो से लेकर दस तक कोल्हू हैं।