फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अचानक मेरठ छावनी पहुंचे थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, जवानों के साथ बिताया वक्त

Sun, 05 May 2019 01:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला
थल सेनाध्यक्ष जरनल बिपिन रावत ने शनिवार को मेरठ छावनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण, फिटनेस, युद्ध की स्थिति में सेना की सतर्कता और हथियार कौशल की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने 22 पाइन डिविजन और नौ डिव में काफी देर तक समीक्षा की। सेनाध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान सेना ने कई इलाके सील कर दिए। जनरल रावत के निरीक्षण के दौरान छावनी में सुरक्षा चाकचौबंद रही।

सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत शनिवार सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर औचक निरीक्षण करने के लिए मेरठ पहुंचे। जनरल बिपिन रावत ने घंटों चले निरीक्षण के दौरान फॉॅर्मेशन के युद्ध संबंधी तत्परता की समीक्षा की। सैन्य अफसरों ने उन्हें युद्ध संबंधी तैयारियों, वर्तमान सुरक्षा स्थिति तथा फॉर्मेशन के विशेष प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। सेनाध्यक्ष ने सभी अफसरों और जवानों से बातचीत की। सेनाध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान आला दर्जे की युद्ध संबंधी तत्परता, मनोबल और प्रेरणा के उच्चतम मानक को बनाए रखने की सराहना की। 
 
विज्ञापन

2 of 6
थल सेनाध्यक्ष जरनल बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला
जनरल बिपिन रावत ने पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए उन्हें सेना की ओर से उनके कल्याण के लिए किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों को पूरी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता से जारी रखने का भरोसा जताया। सेनाध्यक्ष के साथ वेस्टर्न कमांड के जीओसी-एन-सी लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी भी मौजूद रहे। सेनाध्यक्ष ने फॉर्मेशन को उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से दृढ़ता से निपटने के लिए तैयार करने को कहा। 

थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत शनिवार को करीब साढ़े पांच घंटे मेरठ छावनी में रहे। इस दौरान उन्होंने युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाली डिविजन के अफसरों और जवानों के कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण में सेना की तैयारी इस कदर मुस्तैद दिखी कि दुश्मन को किसी भी स्थिति में मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके। इस पर जनरल बिपिन रावत ने जवानों और अफसरों की सराहना की।
विज्ञापन

3 of 6
थल सेनाध्यक्ष जरनल बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला
बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद मेरठ छावनी में यह पहला मौका रहा है, जब सेनाध्यक्ष बिपिन रावत समीक्षा करने के लिए पहुंचे। जनरल बिपिन रावत के दौरे से अफसर और जवान भी बेहद उत्साहित हैं। करीब साढ़े पांच घंटे छावनी में दौरे के दौरान उन्होंने साढ़े तीन घंटे से ज्यादा युद्ध संबंधी तैयारियों और सेना में दिए जा रहे विशेष प्रशिक्षण के बारे में बात की। उन्होंने अफसरों से कई विशेष प्लान को लेकर गोपनीय बातचीत की। सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर थल सेनाध्यक्ष छावनी पहुंचे। 

4 of 6
थल सेनाध्यक्ष जरनल बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सैनिकों का देश के लिए बड़ा योगदान : रावत
थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने पूर्व वेटरेंस से भी मुलाकात की। कहा कि सेना में रहते हुए तो इन सैनिकों ने देश की सुरक्षा में अहम योगदान दिया ही। अब भी ये वीर देश हित में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। सेना शहीदों के परिवारों और उनके द्वारा दिए गए योगदान के प्रति हमेशा ऋणी रहेगी। जनरल बिपिन रावत ने पूर्व सैनिकों के साथ भी समय बिताया।
विज्ञापन

5 of 6
थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला
 इस दौरान उन्होंने ब्रिगेडियर रणबीर सिंह एवीएसएम वीआरसी, मेजर जनरल वीरेंद्र सिंह, मेजर जनरल एसएस अहलावत, लेफ्टिनेंट जनरल सतीश तलवार ब्रिगेडियर नगेंद्र सिंह, एसपी सिंह और विंग कमांडर शर्मा से काफी देर तक बातचीत की। उन्होंने कहा कि देश में पूर्व सैनिक संगठन बेहद कल्याणकारी कार्य कर रहे हैं।

सेना में रहने के दौरान तो उन्होंने पूरा योगदान दिया ही। लेकिन अब भी देश के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। सेना उनके साथ है। उनकी समस्याओं को लेकर हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान वेटरेंस ने पुरानी यादें भी साझा कीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिपिन रावत
मेरठ कॉलेज से शोध कर चुके हैं बिपिन रावत
जनरल बिपिन रावत ने मेरठ कॉलेज के डिफेंस स्टडीज विभाग से शोध किया। इसके चलते वह पहले भी मेरठ आ चुके हैं। मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी जनरल बिपिन रावत ने 31 दिसंबर 2016 को सेना प्रमुख का पद संभाला। जनरल बिपिन रावत ने मद्रास विश्वविद्यालय से डिफेंस स्टडीज में एमफिल, प्रबंधन में डिप्लोमा और कंप्यूटर स्टडीज में भी डिप्लोमा किया है। साल 2011 में उन्होंने सैन्य-मीडिया सामरिक अध्ययनों पर अनुसंधान के लिए मेरठ कॉलेज के डिफेंस स्टडीज विभाग से शोध किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें