रामराज के मोहल्ला मायानगर में बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। बीच-बीच में रोने की आवाजें सन्नाटे को चीरती रहीं। पिता के डांटने पर खुदकुशी करने वाले अंगद के घर भीड़ लगी थी। हर कोई परिजनों को दिलासा दे रहा था। दोपहर साढ़े तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही अंगद का शव पहुंचा तो चीत्कार मच गई। उसका आठ साल का भाई रुद्र बार-बार कह रहा था कि मां, भाई को क्या हुआ, यह बोल क्यों नहीं रहे। बच्चे की हालत देखकर मां पूजा बेहोश हो गईं। फिलहाल शव को फ्रीजर में रख दिया है। अंगद के पिता नितिन राठी कनाडा से लौटेंगे तब अंतिम संस्कार होगा।