फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित कश्यप हत्याकांड: दोषी सिद्ध होते ही रविता ने खाना छोड़ा, जेल में चादर ताने सोती रही; प्रेमी का ऐसा हाल

Thu, 08 Oct 2026 05:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अमित कश्यप हत्याकांड में दोषी करार होने के बाद रविता जेल में किसी से बातचीत नहीं कर रही और खाना खाने से भी इनकार कर रही है। जेल प्रशासन के अनुसार काउंसलिंग के बाद उसे थोड़ा-थोड़ा खाना खिलाया जा रहा है। वहीं जमानत पर बाहर आया अमरदीप दोषी करार होने के बाद वापस जेल पहुंच गया।
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ सर्पदंश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में दोषी करार होने के बाद रविता की जेल में निगरानी बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार, बुधवार को कोर्ट से लौटने के बाद रविता बैरक में अकेली बैठी रही और किसी से बातचीत नहीं की। उसने खाना खाने से भी इनकार किया, जिसके बाद काउंसलिंग कर उसे थोड़ा-थोड़ा खाना खिलाया जा रहा है। वहीं उसका प्रेमी अमरदीप भी दोषी करार होने के बाद वापस जेल पहुंच गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ सर्पदंश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट से लौटने के बाद बैरक में अकेली रही रविता
वरिष्ठ जेल अधीक्षक के अनुसार, कोर्ट की सुनवाई के बाद रविता बैरक में अकेली बैठी रही। वह अन्य बंदियों से बातचीत नहीं कर रही थी और खाना खाने से भी इनकार कर दिया। जेल प्रशासन की निगरानी में उसकी काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद उसे थोड़ा-थोड़ा खाना खिलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: तालिब हत्याकांड: कब्र से निकालवाया शव, खुलेगा मौत का राज; पत्नी ने हार्ट अटैक बताकर दफनाया था, फिर कबूला जुर्म
विज्ञापन

3 of 5
मृतक अमित कश्यप की मां - फोटो : अमर उजाला
अमरदीप भी वापस जेल पहुंचा
अमित कश्यप हत्याकांड का आरोपी अमरदीप जमानत पर जेल से बाहर था। बुधवार को अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद वह वापस जेल पहुंच गया। जेल प्रशासन के अनुसार, दोनों दोषियों की निगरानी बढ़ा दी गई है और सजा सुनाए जाने तक विशेष नजर रखी जा रही है।

4 of 5
सर्पदंश हत्याकांड में फैसला - फोटो : अमर उजाला
पति की हत्या को हादसा दिखाने की रची थी साजिश
मामला हस्तिनापुर के अकबरपुर सादात गांव का है। अभियोजन के अनुसार, रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्यप की गला दबाकर हत्या की थी। हत्या को हादसा दिखाने के लिए अमित के शव के पास जहरीला सांप छोड़ा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी पत्नी रविता - फोटो : अमर उजाला
सजा पर अब अदालत का फैसला बाकी
अदालत दोनों को हत्या समेत संबंधित धाराओं में दोषी करार दे चुकी है। अब सजा पर फैसला होना बाकी है। इस बीच जेल प्रशासन ने दोनों की निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें