फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की पड़ताल: मरीज लाचार, चार आश्रय गृहों में 360 बेड पड़े बेकार, सबूत हैं ये तस्वीरें

Thu, 29 Apr 2021 06:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, राजकुमार सैनी, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
आश्रय गृह में खाली पड़े बेड। - फोटो : amar ujala
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों को बेड और इलाज नहीं मिलने से प्रतिदिन लोगों की जान जा रही हैं। ऐसा नहीं है कि प्रशासन के पास सुविधाएं नहीं हैं। बस देखने का फर्क है। अस्पतालों में बढ़ती अव्यवस्थाओं और बेड की कमी के मद्देनजर ‘अमर उजाला’ ने शहर में ऐसे स्थान तलाशे, जहां प्रशासन मरीजों का इलाज करा सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
आश्रय गृह में खाली पड़े बेड। - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत मेरठ शहर के चार स्थानों पर बने बहुमंजिले आश्रय गृह मरीजों का सहारा बन सकते हैं। इन आश्रय गृहों में 360 बेड और अन्य सुविधाएं बड़े होटल जैसी हैं। एक जगह हॉल और खुली जगह भी है तो दूसरे आश्रय गृह में जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। आश्रय गृहों के संचालन और रखरखाव पर प्रतिवर्ष 30 लाख से अधिक खर्च हो रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
आश्रय गृह। - फोटो : amar ujala
ये हैं चार आश्रय गृह
- गढ़ रोड स्थित नोबेल पब्लिक स्कूल के निकट    :  100 बेड
- दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल के पीछे              :  100 बेड 
- परतापुर रेलवे स्टेशन के पीछे                         :   80 बेड  
- रोहटा रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी              :   80 बेड 

4 of 6
आश्रय गृह में खाली पड़े बेड। - फोटो : amar ujala
प्रशासन बताए, बाकी काम हम करेंगे
नए कोविड सेंटर का चयन जिला प्रशासन करता है। स्वास्थ्य विभाग यहां मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराता है। आश्रय गृहों में बेड आदि की सुविधा बताई जा रही है। प्रशासन के निर्णय लेगा तो इस पर काम किया जाएगा।  - डॉ. अखिलेश मोहन, सीएमओ 
विज्ञापन

5 of 6
आश्रय गृह। - फोटो : amar ujala
सरकार को पूरी जानकारी दी जाएगी 
आश्रय गृह के साथ-साथ अन्य भी कई ऐसे स्थान हैं, जो सरकारी संपत्ति हैं और इनका उपयोग मरीजों के उपचार के लिए हो सकता है। डीएम और सीएमओ ने यहां स्टाफ की समस्या बताई है। इस बारे में सरकार को अवगत कराया जाएगा। - सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर। - फोटो : amar ujala
सोमेंद्र तोमर ने कोविड सेंटर बनाने का प्रस्ताव भेजा
अस्पतालों में बेड की कमी को देखते हुए विधायक सोमेंद्र तोमर ने डीएम के. बालाजी से मोहिउद्दीनपुर स्थित शांति निकेतन आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल की बिल्डिंग में कोविड सेंटर बनाने का प्रस्ताव भेजा है। विधायक ने पत्र लिखकर शिक्षण संस्थान के भवन को अस्पताल के प्रयोग में लेने के लिए उपयुक्त बताया है। अगर फिर भी बेड की आवश्यकता होगी तो संस्थान से 60 बेड की व्यवस्था हो सकती है।

ये भी पढ़ें

मेरठ: शराब कांड को लेकर एक और बड़ा खुलासा, ऐसे हुई थी 10 लोगों की मौत, जांच जारी

भाईचारा: मुस्लिम भाइयों के कंधों पर हिंदू बहन की अंतिम यात्रा, पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें