फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनर का कमाल: सभी की अलग पहचान, आप भी करेंगे सलाम, सोशल मीडिया के ऐसे 11 हीरो, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

Sun, 24 Apr 2022 12:37 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 12
सोशल मीडिया के सितारे। - फोटो : amar ujala
हुनर हर जगह बोलता है। वो साहित्य के क्षेत्र में हो, चाहे बिजनेस के क्षेत्र में। इसकी कोई उम्र भी नहीं होती। आपमें कुछ अलग करने का जज्बा हो तो आगे बढ़ने के रास्ते मिल ही जाते हैं। कुछ कर गुजरने की इस ललक को आज सोशल मीडिया ने एक नई उड़ान दी है। एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां पर कितने ही युवा अपने टैलेंट के दम पर छोटे शहरों की गलियों से निकलकर देश-दुनिया में नाम कमा रहे हैं। 

मेरठ में भी ऐसी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। शनिवार को शहर के ऐसे ही सोशल मीडिया के सितारों ने अमर उजाला कार्यालय में हुए संवाद कार्यक्रम में खुद के शुरुआती सफर से आगे बढ़ने की कहानी साझा की। सभी ने यही कहा कि सोशल मीडिया ने न सिर्फ उनके हुनर को निखारा, बल्कि आज वह दूसरे शहरों में भी अपनी पहचान बना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 12
अमनप्रीत। - फोटो : amar ujala
दूसरे शहर से आईं अमनप्रीत ने बनाई खुद की पहचान 
पंजाब की अमनप्रीत कौर जब मेरठ की बहू बनकर आईं तो उनके लिए यह शहर अनजान था। बीटेक पासआउट कौर के मन में हमेशा से कुछ कर गुजरने की इच्छा थी। लॉकडाउन उनके लिए अवसर बनकर आया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर द बेकिंग कौर नाम से पेज बनाया। आज उनके तीन हजार से अधिक फॉलोअर हैं।
विज्ञापन

3 of 12
तनुप्रीत - फोटो : amar ujala
मेकअप इंडस्ट्री में नाम कमा रहीं तनुप्रीत
मेकअप इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली तनुप्रीत कौर टीमवर्क को अपनी सफलता का राज मानती हैं। सोशल मीडिया पर लोगों के बीच रहकर उनकी पसंद को भांपना उन्होंने लोगों से ही सीखा। दिल्ली विश्वविद्यालय से इंग्लिश ऑनर्स करने वालीं तनुप्रीत ने मेरठ में मेकअप को अलग पहलू से तराशा। आज उनके इंस्टाग्राम अकाउंट मेकअप बाई तनुप्रीत कौर पर 15 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। तनुप्रीत अब मेरठ तक सीमित नहीं हैं, देश के कई शहरों में उनका नेटवर्क बन गया है। 

4 of 12
नीरज  - फोटो : amar ujala
साहित्य में पहचान बना रहे नीरज 
साहित्य में दुनिया को सोशल मीडिया पर लाने वाले नीरज उपाध्याय युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सरकारी स्कूल में शिक्षक नीरज कविता पाठ करते हैं। उनकी पहली किताब ‘उदास पानी में डूबा चांद’ की सोशल मीडिया पर युवा खूब सराहना कर रहे हैं। उनके फेसबुक पेज नीरज उपाध्याय पॉयट पर कुछ दिन में ही पांच हजार से अधिक फॉलोवर्स हो चुके हैं। नीरज कहते हैं किसी भी कार्य को मन और ईमानदारी से करो तो सफलता जरूर मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 12
सिमरन तनेजा - फोटो : amar ujala
सिमरन ने खुद को किया साबित 
2019 में बीडीएस पासआउट करने के बाद सिमरन तनेजा प्रैक्टिस ठीक से शुरू भी नहीं कर पाईं थी कि इसी बीच कोरोना आ गया। सब कुछ बंद हो गया। ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स करने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर फूड पेज ईट यॉर सेल्फ स्किनी की शुरुआत की। आज वह डेटिंस्ट के साथ सफल ब्लॉगर भी हैं। उनके 15 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह कहती हैं कि सोशल मीडिया ने ही मुझे एक नई पहचान दी है। 
विज्ञापन

6 of 12
दिव्या बंसल - फोटो : amar ujala
दिव्या ने शौक को बनाया करियर
दिव्या बंसल की शादी 2015 में हुई। घर पर खाली बैठना उनको अच्छा नहीं लगता था। उन्होंने अपने फैशन डिजाइनिंग के शौक को करियर में बदलने की ठान ली। मेरठ में सबसे पहले ब्राइडल डिजाइनिंग की शुरुआत करते हुए स्टार्टअप शुरू किया। अट्रेक्टिव दिव्या नाम से इंस्टाग्राम पर पेज बनाया तो उनके फॉलोअर्स की लिस्ट लंबी होती चली गई। आज देश ही नहीं दूसरे देशों से भी कंपनियां उनके काम की सराहना करती हैं। 
विज्ञापन

7 of 12
तान्या - फोटो : amar ujala
तान्या ने ‘तिजोरी’ से खोला सफलता का रास्ता
इंडियन ऑयल जैसी बड़ी कंपनी में इंजीनियर रहीं तान्या को लगा कि वह किसी दूसरे काम के लिए नहीं बनी हैं। शादी के बाद मेरठ आईं तो उन्होंने नए रास्ते तलाश लिए। घर से इवेंट प्लानिंग शुरू की। इंस्टाग्राम पर ‘तिजोरी बाई तान्या’ नाम से पेज बनाया तो लोगों से जुड़ती चली गईं। तान्या मेरठ के अलावा दूसरे शहरों में भी कई बड़े इवेंट कर चुकी हैं। वह शहर में उभरती बिजनेस वुमन को एक साथ एक प्लेटफार्म पर लाने का कार्य कर रही हैं। 

8 of 12
उत्कर्ष गुप्ता - फोटो : amar ujala
बिजनेस को सोशल मीडिया से जोड़कर आगे बढ़ रहे उत्कर्ष
उत्कर्ष गुप्ता यूं तो पहले से ही बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आने के बाद बहुत कुछ बदला है। वह बताते हैं कि उन्होंने वेडिंग प्लानिंग की वेबसाइट बनाने के साथ ही कई सोशल साइट पर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाया। आज दूसरे शहरों में भी उनके काम की सराहना हो रही है।

9 of 12
अमन  - फोटो : amar ujala
इंजीनियरिंग के साथ सपनों को उड़ान दे रहे अमन 
इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते समय अमन को कविता पढ़ने का शौक लग गया। उन्होंने ऐसे युवाओं के लिए एक अलग प्लेटफार्म देने की ठान ली। नोएडा कंपनी में जॉब लगने के बाद द कंपास क्लब की शुरुआत की। युवाओं को जोड़ा और पोडकास्ट बनाने शुरू किए। आज अपने क्लब के जरिए अमन युवाओं को शहर और बाहर ऑनलाइन-ऑफलाइन प्लेटफार्म दिला रहे हैं। अमन के फालोअर्स की तादात तेजी से बढ़ रही है। 

10 of 12
सिमरन मेहता - फोटो : amar ujala
परिस्थितियों से नहीं हारी सिमरन
बीकॉम ग्रेजुएट सिमरन मेहता पर खुद के साथ मां की बड़ी जिम्मेदारी थी। विपरीत परिस्थितियां थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 2017 में इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर घर से चॉकलेट डेकोरेशन बिजनेस की शुरुआत की। उनके काम को मेरठ ही नहीं आज दूसरे शहरों में भी पहचान मिल रही है। फेसबुक पर एक्सप्रेशंस उत्सव नाम से उनके पेज पर हजारों फालोअर्स हैं। 

11 of 12
ज्योति शर्मा - फोटो : amar ujala
अपनी रेसिपी को लोगों तक पहुंचा रहीं ज्योति 
इस्माईल कॉलेज में होम साइंस की शिक्षिका ज्योति शर्मा की स्वादिष्ट रेसिपी को देखकर छात्राओं ने उनसे सोशल मीडिया पर वीडियो डालने को कहा तो उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल बना लिया। कभी कैमरे का सामना नहीं किया तो शुरू में लगा मुश्किल है, लेकिन फिर पहली वीडियो चाय बनाकर शुरुआत की। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज उनके पांच हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।  
विज्ञापन

12 of 12
सुनील सैनी - फोटो : amar ujala
सुनील ट्रैवल ब्लॉगिंग में कमा रहे नाम 
सुनील सैनी के आज यूट्यूब चैनल सरवाईवल नील पर पांच हजार से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। पत्रकारिता के छात्र सुनील बताते हैं कि 2011 में ट्रैवलिंग ब्लॉग शुरू किया, लेकिन दो-तीन वीडियो डालकर छोड़ दिए। तीन साल से लगातार वीडियो डालने शुरू किए तो चैनल बढ़ता चला गया। सुनील बताते हैं कि एंड्रोयड फोन से ये मुकाम हासिल किया। आज मेहनत से डीएसएलआर खरीद लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें