फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के आभूषण और गजब के परिधान...., कलश यात्रा में किन्नरों की शान-ओ-शौकत देख लोग हैरान

Mon, 27 Jan 2020 04:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
नाचते गाते किन्नर - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा में राष्ट्रीय किन्नर महासम्मेलन आयोजित हो रहा है। शनिवार को धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में करोड़ों के स्वर्ण आभूषण और परिधानों में सजे किन्नरों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा में किन्नरों ने धार्मिक गीतों पर जमकर नृत्य किया। शिव मंदिर में अर्द्धनारीश्वर की आराधना कर किन्नरों ने घंटा चढ़ाया। आगे देखें कैसे कलश यात्रा के दौरान अद्भुत पोशाकों और आभूषणों से सजे किन्नरों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी: -
विज्ञापन

2 of 10
कलश यात्रा में नाचते गाते किन्नर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कंकरखेड़ा में चल रहा अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बन रहा है। देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से सम्मेलन में पहुंचे किन्नर यहां देश और की तरक्की और समृद्धि की दुआ करने और अर्धनारीश्वर की आराधना करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। दस दिवसीय इस सम्मेलन के तहत हर रोज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 10
किन्नरों को देखने उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक गीतों पर किन्नर नृत्य करते चल रहे थे, लोग जगह जगह उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे थे। करोड़ों रुपये के गहने और आकर्षक परिधानों में सजे किन्नरों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ युवा भी उनके साथ डांस कर रहे थे। यह नजारा कंकरखेड़ा में आयोजित राष्ट्रीय किन्नर महासम्मेलन में कलश यात्रा के दौरान देखने को मिला। किन्नरों ने शिव मंदिर में अर्धनारीश्वर की आराधना करते हुए घंटा अर्पित किया 

4 of 10
सम्मलेन में आयोजित चाक पूजा में डांस करते किन्नर - फोटो : अमर उजाला
 कलश यात्रा में आठ मुख्य रथों पर कोकिला दिल्ली, बिदामी दिल्ली, शकुंतला चावला मलियाना मेरठ, आपा अलीगढ़, राजकुमारी हापुड़, रवीना दिल्ली आदि विराजमान थीं। इसके पीछे माई हूरी की रोटी करने वाली विमला किन्नर दौराला-कंकरखेड़ा अपनी टीम के साथ चल रही थी। यात्रा की अगुवाई कर रहे शहर के आधा दर्जन प्रमुख बैंडों ने धार्मिक गीताें की प्रस्तुति दी।

 यह भी पढ़ें: अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन: 20 किलो सोना पहनकर पहुंची मेरठ की आलिया, बॉबी ने किया सबको आकर्षित
विज्ञापन

5 of 10
रथ पर सवार गद्देदार - फोटो : अमर उजाला
मुख्य दो रथों पर नैना हापुड़ और कम्मो बागपत दुल्हन के रूप में हाथों पर कलश लेकर बैठी थीं। यात्रा कंकरखेड़ा शिव चौक स्थित गोयल मैरिज होम से आरंभ हुई। कार्यक्रम स्थल पर दोनों दुल्हनों ने विधि विधान से कलश पूजन किया। 

 
विज्ञापन

6 of 10
डांस करते किन्नर - फोटो : अमर उजाला
शिव चौक सहित पूरे यात्रा मार्ग पर लोगाें की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच एक ठेले पर पूजन सामग्री के साथ घंटा रखा गया था। यात्रा श्रद्धापुरी डिवाइडर रोड होते हुए सर्वप्रथम श्रद्धापुरी सेक्टर चार स्थित आरपी सिंह और त्रिवेणी देवी के आवास पर पहुंची। यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा सेक्टर सात स्थित मंदिर पर पहुंची। यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

7 of 10
मंदिर में पूजा करते किन्नर - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में हुई विशेष पूजा
श्रद्धापुरी सेक्टर सात स्थित शिव मंदिर के बाहर विशाल पंडाल सजाया गया। प्रमुख किन्नरों ने भगवान शिव की आरती के बाद जलाभिषेक किया। मंदिर में घंटा चढ़ाया गया। किन्नरों ने विभिन्न प्रकार की वस्तु पंडित जी को दान स्वरूप दीं। क्षेत्र के लोगों ने पहली बार इस तरह किन्नरों को पूजन करते देखा था। 

 यह भी पढ़ें: मिलती हैं दुआएं, हो अगर ये साथ, डांस में भी देतीं हर किसी को मात, यकीं न हो तो देखें तस्वीरें

8 of 10
सेल्फी लेते किन्नर - फोटो : अमर उजाला
सेल्फी तो कुछ ने आशीर्वाद स्वरूप लिया सिक्का
यात्रा में किन्नरों के साथ फोटो खिंचवाने की युवाओं में होड़ मच गई। कुछ युवा यात्रा शुरू होते ही किन्नरों के साथ नृत्य करते नजर आए। कुछ युवाओं ने किन्नरों के साथ फोटो खिंचवाए। कई लोगों ने वरिष्ठ किन्नरों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद स्वरूप सिक्का लिया।

9 of 10
आयोजन में सज-धजकर पहुंचे किन्नर - फोटो : अमर उजाला
किन्नरों को देख थमा ट्रैफिक
श्रद्धापुरी बाजार के व्यापारी किन्नरों को देखने के लिए दुकानों के बाहर आकर खड़े हो गए। क्षेत्र की सैकड़ाें महिलाएं और अन्य लोग यात्रा देखने शिव चौक आदि स्थानों पर पहुंचे थे। मार्ग से गुजर रहीं स्कूल बसों से भी बच्चे ने नृत्य देखा।
विज्ञापन

10 of 10
कीमती आभूषणों से सज संवरकर पहुंचे विभिन्न शहरों के किन्नर - फोटो : अमर उजाला
सोने के कंगन, हार, पायल से लदे किन्नर आकर्षण का केंद्र बने रहे। उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। मेरठ के लालकुर्ती निवासी आलिया तकरीबन बीस किलो सोना पहनकर आयोजन में पहुंची। वहीं अन्य राज्यों से आए किन्नरों ने भी सोने के कीमती आभूषण पहने हुए थे। बहुत से वृद्ध किन्नरों के पास उनकी ट्रेडिशनल ज्वेलरी थी। मंडप संचालक देवेंद्र गोयल के अनुसार किन्नरों ने इस पूरे आयोजन के लिए स्वयं ही सुरक्षा की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें