फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा यात्रा: सीएम योगी पहुंचे बिजनौर, भव्य आरती के साथ हस्तिनापुर के लिए रवाना हुई यात्रा

Mon, 27 Jan 2020 11:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
cm yogi, Ganga yatra 2020 - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम यायोगी आदित्यनाथ ने आज बिजनौर के सबलगढ़ से गंगा बैराज पर गंगा पूजन और आरती कर भव्य गंगा यात्रा की शुरूआत की। बिजनौर के सबलगढ़ में संत महंतों ने पहुंचकर कोटावाली और गंगा नदी के संगम स्थल पर कृष्णायन गौशाला सबलगढ़ के महंतों ने गंगा पूजन व आरती की तैयारियां पूरी कर ली थीं।  जहां गंगा घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर तकरीबन 25 मिनट पूजन किया। 

गंगा यात्रा दोपहर दो बजे मुजफ्फरनगर के गंगा बैराज पर पहुंचेगी। यहां सीएम योगी तीन बजे रामराज में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यह यात्रा हस्तिनापुर के लिए रवाना हो जाएगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। आगे देखें कैसे इस भव्य यात्रा के लिए तैयार है बिजनौर और हस्तिनापुर:-
विज्ञापन

2 of 6
ganga yatra 2020 - फोटो : अमर उजाला
पांच दिवसीय गंगा यात्रा आज बिजनौर व बलिया से प्रारंभ हो रही है। इसका भव्य समापन 31 जनवरी को कानपुर में गंगा के किनारे होगा। यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार के  56 और केंद्र सरकार के 8 मंत्री शामिल होंगे।ये यात्राएं प्रदेश के 87 विधानसभा क्षेत्रों, 26 लोकसभा क्षेत्रों व 27 जिलों से गुजरेगी। बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान तथा बलिया में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय व बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

दोनों यात्राएं सड़क मार्ग से 1238 और नाव से 150 किमी की दूरी तय करेंगी। गंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए जन-जन को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। 27 जनवरी को बिजनौर पहुंचने वाली गंगा यात्रा से पहले गंगा किनारे के गांवों में दीवारों और अन्य स्थानों पर लगे पोस्टरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ स्लोगन लिखे गए हैं। प्रधानमंत्री के कुंभ में की गई आरती के फोटो भी लगाए गए हैं, जिससे कुंभ का संदेश भी गंगा यात्रा में दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
ganga yatra 2020 - फोटो : अमर उजाला
नमामि गंगे योजना को सफल बनाने के लिए गंगा यात्रा को विकास के साथ जोड़ा गया है। एक कोलॉज में सोमनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, बांके बिहारी मंदिर वृंदावन, राम पैड़ी अयोध्या आदि प्रमुख धार्मिक स्थलों को लिया गया है। जिससे देश के सभी धार्मिक स्थलों का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया जा सके।

इसके अलावा ‘गंगा बचाओ जीवन बचाओ’, ‘अविरल-निर्मल गंगा धारा... हम सबके जीने का सहारा आदि स्लोगन से गंगा को निर्मल बनाने का संदेश दिया गया है। गंगा यात्रा रथों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा, जिससे नमामि गंगे योजना को सफल बनाया जा सके। 

4 of 6
ganga yatra 2020 - फोटो : अमर उजाला
दिन भर चलती रहीं तैयारियां
हस्तिनापुर में प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के मोती धनुष मंडप अयोध्यापुरी सभागार में होने वाली जनसभा की शनिवार दिन भर तैयारियां चलती रहीं। सीडीओ ईशा दुहन और डीएफओ अदिति शर्मा, श्वेतांबर जैन मंदिर के प्रबंधक तेजपाल सिंह, दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के प्रबंधक मुकेश जैन, तीर्थ क्षेत्र जंबूद्वीप स्थल के अध्यक्ष जीवन जैन सहित सरकारी अधिकारी ऐतिहासिक नगरी में यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
विज्ञापन

5 of 6
ganga yatra 2020 - फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक गांव में बने चबूतरे 
बिजनौर के सबलगढ़ से यात्रा प्रारंभ होकर कई स्थानों पर सड़क मार्ग से स्वागत के बाद शाम करीब 6 बजे ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में गंगा यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी की जा चुकी है। जहां यात्रा का भव्य स्वागत होगा। आसमान से फूलों की वर्षा के साथ यात्रा ऐतिहासिक नगरी में प्रवेश करेगी। इस दौरान पांच दिनों तक गंगा गांव में समागम रहेगा।

प्रत्येक गांव में गंगा आरती चबूतरे भी बना लिए गए हैं जहां पर रोजाना गंगा आरती होगी। यात्रा का स्वागत नेहरू पार्क में होगा। जिसकी आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर नेहरू ने 6 फरवरी 1949 को रखी थी। इसी स्थान पर गंगा यात्रा के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ganga yatra 2020 - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी लगेगी
दिगंबर जैन मंदिर के पास जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें सभी सरकारी विभाग अपने-अपने विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों के पत्रक तथा मॉडल आदि इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें