पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर किया कटाक्ष
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पोस्ट पर मेरठ के लिए ये लिखा...
उन्होंने लिखा कि 1857 की क्रांति के बाद अब मेरठ से एक और स्वतंत्रता आंदोलन जन्मेगा। सच्चाई तो ये है कि भाजपा ने पहले भूमि अधिग्रहण, काले कानूनों जैसे दुष्प्रयासों से खेतीबाड़ी-किसानी खत्म करनी चाही और अब यूएस डील और मल्टीनेशनल व कुछ अकूत दौलत के मालिकों के इशारे पर भाजपा भारत का व्यापार खत्म कर रही है। उन्होंने ये भी लिखा कि जो बड़े व्यापारी, स्टॉकिस्ट आज भी भाजपा के साथ हैं, आज-कल में वो भी भाजपा की गलत नीतियों और मंसूबों का शिकार बनेंगे, वो भी नहीं बचेंगे। ये बात अब सबको समझ आ रही है इसीलिए हर व्यापारी, दुकानदार, कारखाना मालिक, सूक्ष्म-लघु-मध्यम स्तर का उद्यमी अब भाजपा के विरुद्ध एकजुट हो रहा है। अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा का बुलडोजर दुकानों-मकानों पर नहीं बल्कि भारत की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर चलाया जा रहा है। इसे देश के छोटे-से-छोटे व्यापारी, दुकानदार, रेहड़ी-पटरी-फेरीवाले से लेकर साप्ताहिक हाट, सब्जी मार्केटवाले और बड़े कारोबारी, स्टॉकिस्ट, उद्यमी कामयाब नहीं होने देंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सेंट्रल मार्केट व्यापारियों का उठाया मुद्दा
- फोटो : अमर उजाला