फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश हत्याकांड: रिठानी में फिर बखेड़ा, पुलिस ने लाठियां भांज कर खदेड़ीं महिलाएं

Wed, 03 Feb 2021 11:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
हंगामा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परतापुर में आकाश हत्याकांड में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हत्याकांड के विरोध में बुधवार को रिठानी में फिर चार घंटे तक बखेड़ा हुआ। पाल समाज की महिलाएं और पुरुष डीएम ऑफिस के लिए निकले तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। इसी दौरान पुलिस ने 40 से 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। बाद में इन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

2 of 6
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस बीच आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के रिठानी आने की सूचना पर सभी रास्तों को सील कर दिया गया था। इलाके में दुकानें बंद रहीं? पुलिस का भी कड़ा पहरा रहा। आजाद 30 जनवरी को आकाश के परिजनों से मिले थे। उन्होंने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। बुधवार को आजाद के धरना शुरू करने से पहले ही पुलिस और प्रशासन ने घेराबंदी कर दी।

दिन निकलते ही आसपा के संस्थापक सदस्य बदर अली और शमीम चौधरी को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया। इस पर नाराजगी जताने के साथ ही आजाद ने अफसरों से फोन पर बातचीत में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और 10 दिन में पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। अफसरों के आश्वासन पर आजाद ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया। उनके निर्देश पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राछौती, संजीव पाल और डॉ. ओम प्रकाश कलेक्ट्रेट पहुंचे और एटीएम सिविल लाइन चंद्रेश पांडे, एसपी क्राइम राम अर्ज व सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

3 of 6
रिठानी में बाजार बंद रहा - फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह मुस्तैद रही पुलिस
रिठानी में पंचायत की घोषणा के मद्देनजर बुधवार सुबह दिल्ली रोड पर कई जगह भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय शॉप्रिक्स मॉल पुलिस चौकी पर ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री, पल्लवपुरम इंस्पेक्टर देवेश शर्मा, एसओ टीपी नगर विजय कुमार गुप्ता के साथ डटे रहे। उधर, कमिश्नरी पर भी भारी संख्या में फोर्स तैनात रहा। दोपहर में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के ज्ञापन सौंपकर लौटने के बाद पुलिस बल वापस भेज दिया गया। 

4 of 6
हंगामा करते आकाश के परिजन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में मिली हत्यारोपियों की लोकेशन  
आकाश की हत्या के मुख्य आरोपी पशु चिकित्सक प्रदीप शर्मा व उसकी पत्नी अनीता की मोबाइल लोकेशन दिल्ली में मिली है। इस पर परतापुर पुलिस दिल्ली गई है। आरोपियों के घर की कुर्की भी जल्द करने की तैयारी है। पुलिस ने आरोपियों के घर कुर्की वारंट चस्पा किया हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
 मुखिया गुर्जर और शारदा परिजनों से मिले
 पथिक सेना के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर बुधवार को पीडित परिवार से मिले। शोक प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने के लिए वह उच्च स्तर पर बातचीत करेंगे। कहा, 22 दिन बाद हत्यारोपियों की गिरफतारी नहीं होने से लोगों में गुस्सा है। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने आकाश के पिता रिछपाल को सांत्वना दी कि आपके साथ हरहाल इंसाफ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर के दबाव में आलोक ने आजाद से की बात 
चंद्रशेखर को मेरठ आने से रोकने के लिए प्रशासन ने हर हथकंडा अपनाया। कहा जा रहा है कि इंस्पेक्टर परतापुर ने दबाव बनाकर आकाश के भाई आलोक से चंद्रशेखर की फोन पर बात कराई और कहलवाया गया कि उन्हें किसी की मदद की जरूरत नहीं है। वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। 

इसका एक ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में आलोक ने बताया कि एसएचओ परतापुर सतीश कुमार ने कहा कि या तो तू जैसा हम कह रहे हैं वैसा कर, नहीं तो कार्रवाी के लिए तैयार रह। आलोक का कहना है कि वह कार्यकर्ताओं को लेकर पुलिस के दबाव में आ गया। एसपी क्राइम ने कॉन्फ्रेंस पर लेकर चंद्रशेखर से उसकी बात कराई। इसमें पुलिस जैसा चाह रही थी, उसे वैसा बोलना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें