फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश हत्याकांड: नहीं पहुंचे चंद्रशेखर, पुलिस ने ग्रामीणों पर फटकारी लाठियां, देखें तस्वीरें

Wed, 03 Feb 2021 04:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में परतापुर क्षेत्र के रिठानी में हुए आकाश हत्याकांड को लेकर आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद द्वारा कलेक्ट्रेट के घेराव के एलान के चलते दिन भर हंगामे के हालात बने रहे। हालांकि चंद्रशेखर धरने में शामिल नहीं हुए, लेकिन इसके बावजूद उनकी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना देते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

2 of 6
हंगामा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
उधर, कलेक्ट्रेट का घेराव करने पर अड़े ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठियां फटकार दीं। वहीं, इसी मामले में पुलिस ने चंद्रशेखर के साथी बदर अली को हिरासत में लेकर नजर बंद कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
रिठानी में बाजार बंद रहा - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि रिठानी में हुए आकाश हत्याकांड में अब तक आरोपी डॉ. प्रदीप कुमार और उसकी पत्नी गीता की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसके चलते आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरने का एलान किया था। हंगामे की आशंका के चलते कलेक्ट्रेट परिसर को सुबह ही छावनी में तब्दील कर दिया गया। वहीं, कई थानों की फोर्स और सुरक्षा बल मौके पर मोर्चा संभालते रहे। 

4 of 6
हंगामा करते आकाश के परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पुलिस ने चंद्रशेखर के साथी बदर अली को सुबह ही हिरासत में लेकर नजर बंद कर दिया था। वहीं, रिठानी स्थित आकाश के घर के आसपास का इलाका भी छावनी में तब्दील रहा। इसके बावजूद पाल समाज के सैकड़ों लोग आकाश के परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव करने लिए निकले। इस दौरान पुलिस ने क्रोम होटल के निकट घेराबंदी करते हुए ग्रामीणों के वाहनों को रोक लिया। इस बीच पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन

5 of 6
हंगामा करते परिजन और आकाश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं हंगामे कर रहे ग्रामीणों को बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठियां फटकार दीं। इसी के साथ कुछ युवकों को हिरासत में लेते हुए कई वाहन भी कब्जे में ले लिए। जिसके चलते सड़क पर अफरा-तफरी के हालात बन गए। हंगामे की आशंका के चलते कचहरी परिसर सुबह से ही छावनी में तब्दील रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बावजूद पुलिस की घेराबंदी तोड़कर आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते हुए जमकर हंगामा किया। हालांकि धरने में पार्टी के नेता चंद्रशेखर शामिल नहीं हुए। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पहले ही आरोपी दंपती पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। उन्होंने फरार चल रहे आरोपी दंपती की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें