जो दशकों तक नहीं हुआ, वह अब लाॅकडाउन में होता दिख रहा है। पांच दशकों में हवा इतनी शुद्ध नहीं हुई, जितनी अब हुई है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में वायु प्रदूषण का स्तर 40 से भी नीचे पहुंच गया है।
दरअसल, हवा में प्रदूषण के तौर पर उड़ने वाले कण गायब हो चुके हैं। नतीजन दृश्यता बढ़ गई है। यही वजह है कि 200 किलोमीटर दूर गंगो़त्री की बर्फ से ढकी पहाड़ियां एक बार फिर से दिखाई देने लगीं हैं। तस्वीरों में देखें ये खूखसूरत नजारे :-