फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी बाजार के कोठों पर कल से कार्रवाई, यहां गुमनाम चिट्ठियों से दर्द बयां करती रही हैं पीड़िताएं

Sun, 28 Apr 2019 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
रेड लाइट एरिया मेरठ
मेरठ के कबाड़ी बाजार में चल रहे कोठों पर कल से कार्रवाई शुरू होगी। डीएम अनिल ढींगरा ने इसे लेकर विधि विशेषज्ञों से राय लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले कोठा संचालकों को नोटिस जारी किया जायेगा। उसके बाद इन्हें सील करने की कार्रवाई होगी। वहीं कबाड़ी बाजार स्थित कोठों का मामला जहां न्यायालय तक पहुंच गया। वहीं ऐसे में कई प्रदेश के पीड़ित परिवार अपनी अपहृत बेटियों को इस स्थान पर तलाश करते करते थक गए। न जाने कितनी ही बार यहां पीड़िताएं गुमनाम चिट्ठियों के जरिए लोगों मदद की गुहार लगाती रही हैं।

 
विज्ञापन

2 of 8
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट में कबाड़ी बाजार में संचालित कोठों को लेकर जनहित याचिका दायर है। याचिका पर चल रही सुनवाई में सीएमओ की रिपोर्ट और एसएसपी के हलफनामे से पेच फंस गया है। जिस पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अब एसएसपी को 30 अप्रैल को जवाब दाखिल करना है। लेकिन इससे पहले ही डीएम ने कार्रवाई का मसौदा तैयार करना शुरू कर दिया है। डीएम ने बताया कि अब सभी पुराने मामलों की पत्रावली तलब की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 8
रेड लाइट एरिया मेरठ
इसके साथ ही जो कोठा संचालित हैं, उनकी सूची तैयार कराई गई है। सभी को नोटिस जारी किया जायेगा। नियम विरुद्ध संचालित कोठों को सील करने के साथ ही खाली भी कराया जायेगा। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि मामले में 30 अप्रैल को होने वाली सुनवाई के बाद हाईकोर्ट से जारी आदेश का भी इंतजार रहेगा। क्योंकि हाईकोर्ट के आदेश का प्राथमिकता से पालन कराया जायेगा। 

 

4 of 8
रेड लाइट एरिया मेरठ
अपहृत बेटियों को तलाश करते-करते थके पीड़ित परिवार 
प्रदेश के पीड़ित परिवार अपनी अपहृत बेटियों को कबाड़ी बाजार में तलाश करते हुए थक गए। कभी पुलिस के साथ बेटी को तलाशते रहे तो कभी निजी संस्था की मदद लेकर बेटी बरामद करने की मांग की। लेकिन अनैतिक देह व्यापार के धंधे में नाबालिगों को भी अपहरण करके बेचा गया। पुलिस लड़कियों को रेस्क्यू कराती रही, लेकिन आखिर इन लड़कियों को बेचने वाले कौन हैं, वे आज तक पुलिस के हत्थे तक नहीं चढ़े।
 
विज्ञापन

5 of 8
रेड लाइट एरिया मेरठ
कबाड़ी बाजार में देहलीगेट और ब्रह्मपुरी थाने की सीमा क्षेत्र लगती है। कई बार थाना पुलिस की भूमिका पर भी यहां सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में जब भी किसी भी लड़की को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने की सूचना किसी निजी संस्था या पुलिस को मिलती है तो एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना पुलिस कार्रवाई करती है। कोठों पर लड़कियां यहां गुमनाम चिट्ठी नीचे फेंककर भी बंधनमुक्त होने के लिए गुहार लगाती रहीं हैं। लेकिन कितने परिवार ऐसे हैं जिनकी बेटियां यहां बंधक मिली। 

 
विज्ञापन

6 of 8
रेड लाइट एरिया - फोटो : अमर उजाला
पिछले पांच साल में एएचटीयू की कार्रवाई के आंकड़े ही बताने के लिए काफी हैं कि यहां अलग-अलग राज्यों से बेटियों को लेकर बेचा जाता है। यूपी, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, नेपाल की लड़कियां कोठों से बरामद की हैं। जबकि अनैतिक देह व्यापार के आरोपी में कोठा संचालिका और ग्राहक भी गिरफ्तार कर जेल भेजे गये।
विज्ञापन

7 of 8
रेड लाइट एरिया मेरठ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से लाकर बेचा जाता
एएचटीयू के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार कुमार का कहना है कि पुलिस पूर्व में लगातार कार्रवाई करती रही है। जांच पड़ताल में यही सामने आता था कि लड़कियों को अपहरण कर पहले दिल्ली में कोठों पर बेचा जाता है उसके बाद अलग अलग स्थानों पर भेजा जाता है।
विज्ञापन

8 of 8
रेड लाइट एरिया मेरठ
मेडिकल जांच में 16 साल की किशोरी भी मिली
पुलिस का कहना है कि पूर्व में जिन लड़कियों को कोठों से रेस्क्यू कराया गया उनमें 16 और 17 साल की लड़कियां भी मिलीं। पुलिस ने ऐसे मामले में आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें