मेरठ में मासूम अंगद हत्याकांड में आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि उसने वैगनआर कार से अंगदवीर को अगवा किया था। इसके बाद हस्तिनापुर के भद्रकाली मंदिर के पास उसकी हत्या कर दी। आरोपी अर्पित ने कुबूल किया कि चीख दबाने के लिए उसने अंगदवीर की पगड़ी से ही उसका मुंह बंद कर दिया था।
मेरठ में एरिया बैंक मैनेजर अर्पित पाराशर ने अपनी प्रेमिका के मासूम बेटे की हत्या कर दी है। उसने घड़ी दिलाने का झांसा देकर अंगदवीर को अगवा किया था। यह वारदात राज खुलने के डर से की गई। रविवार को अंगदवीर ने अर्पित को अपनी मां गुरप्रीत कौर के साथ घर में देख लिया था। आरोपी अर्पित को डर था कि मासूम यह बात अपनी दादी या पिता को बता देगा। इसी डर से उसने अंगदवीर को रास्ते से हटाने का फैसला किया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर अर्पित टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अंगदवीर को वैगनआर कार से अगवा किया था। वह उसे करीब 24 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर ले गया। हस्तिनापुर के भद्रकाली मंदिर के पास वन क्षेत्र में उसने अंगदवीर की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मौका-ए-वारदात पर ले जाकर दृश्य दोहराया।
विज्ञापन
2 of 12
अंगदवीर की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचा हत्यारा अर्पित पाराशर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या का तरीका
आरोपी अर्पित ने कुबूल किया कि उसने अंगदवीर की चीख दबाने के लिए उसकी पगड़ी से ही मुंह बंद कर दिया था। इसके बाद उसने चाकू से अंगदवीर के हाथ की नस काटी। फिर बेरहमी से उसका गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने घटनास्थल से अंगदवीर का शव बरामद किया है। फॉरेंसिक टीम ने वहां से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
3 of 12
गुरप्रीत की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति से तलाक चाहती थी गुरप्रीत कौर
अंगदवीर के बाबा दिलबाग सिंह ने बताया कि गुरुसेवक उनका भतीजा है, जो पिछले छह साल से सऊदी अरब में ट्रक चलाता है। वह छह महीने पहले ही रामराज आया था। गुरुसेवक की पत्नी गुरप्रीत कौर बड़ियां गांव (नजीबाबाद) की रहने वाली है। गुरप्रीत एक साल पहले अपनी मौसी के पास सिंगापुर चली गई थी और चार महीने पहले वहां से लौटने के बाद मायके चली गई।
मायके से आने के बाद वह परिजनों पर फैसले (तलाक) के लिए दबाव बनाने लगी। परिजनों ने उसे समझाया कि जब बेटा अंगदवीर उसके पास है तो फैसले की क्या बात है। गुरुसेवक की बुआ तेजिंदर कौर पटियाला में रहती हैं, जिन्होंने अंगदवीर का एडमिशन कक्षा एक में बहादुरगढ़ के एक स्कूल में करा दिया था।
विज्ञापन
5 of 12
आरोपी अर्पित पाराशर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
15 दिन पहले गुरप्रीत पटियाला गई थी और वहां 10 दिन रुकने के बाद अंगदवीर को लेकर नजीबाबाद के लिए निकली थी लेकिन पांच दिन पहले वह रामराज में दादी बलजिंदर कौर के पास आ गई।
विज्ञापन
6 of 12
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरप्रीत ने अंगदवीर को नहीं पिलाया दूध
दिलबाग सिंह ने बताया कि गुरप्रीत ने अपने इकलौते बेटे अंगदवीर को कभी अपना दूध तक नहीं पिलाया था। उसका पालन-पोषण उसकी छोटी बुआ नवनीत कौर ने ही किया था।
विज्ञापन
7 of 12
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नवनीत कौर रामराज में रहकर पढ़ाई कर रही थी और वही बच्चे की देखभाल करती थी। दिलबाग सिंह ने रुंधे गले से बताया कि उनका पूरा परिवार पटियाला में शिफ्ट होने की योजना बना रहा था लेकिन उससे पहले ही यह वारदात हो गई। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
8 of 12
एसपी देहात अभिजीत कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
मेरठ के बहसूमा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर अर्पित पाराशर ने प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से प्रेमिका गुरप्रीत कौर के छह साल के बेटे अंगदवीर को अगवा करके चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
9 of 12
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अर्पित की छह माह पहले हुई है शादी
आरोपी ने मासूम को बहसूमा थाना इलाके के रामराज स्थित उसके घर के बाहर से मंगलवार को अगवा करके कार में ले गया था। पुलिस ने बुधवार को मीरापुर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रेमिका से पूछताछ कर वारदात में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है। अर्पित की शादी छह माह पहले हुई है। रामराज निवासी बलजिंदर कौर ने मंगलवार को बहसूमा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पौत्र अंगदवीर को अर्पित पाराशर घर के बाहर से कार में अगवा करके ले गया है।
10 of 12
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अर्पित हापुड़ में एचडीएफसी बैंक में एरिया मैनेजर है। सीसीटीवी फुटेज में वह बच्चे को कार में ले जाता दिखाई दिया था। पूछताछ में पुलिस को बताया कि रविवार को वह गुरप्रीत से मिलने उसके घर गया था। इस बीच अंगदवीर ने दोनों को साथ देख लिया था। उसे डर था कि बच्चा उनका राज खोल देगा। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी।
11 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अर्पित पाराशर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले नहर में फेंकने की बात बताई
पुलिस ने मंगलवार की देर रात आरोपी अर्पित को मीरापुर के भूमा रोड से हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में वह करीब आठ घंटे तक पुलिस को गुमराह करता रहा। बताता रहा कि उसने अपहरण के बाद अंगदवीर को परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के पुट्ठी गांव के सामने नहर में फेंक दिया है।
बुधवार की सुबह आठ बजे से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नहर में तलाश करती रहीं। शाम को आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अंगदवीर की हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के भद्रकाली मंदिर के पास हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ले जाकर शाम लगभग पांच बजे शव बरामद किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।