विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
पीछे बैठी थीं दोनों महिलाएं
परिजनों ने बताया कि कार व बाइक की टक्कर काफी तेज हुई थी। कार पलटने पर पिछली सीट पर बैठीं दोनों महिलाओं की मौत हो गईं, जबकि कार को मगन गुप्ता का पोता आदि चला रहा था, वह घायल है। उसके बराबर वाली सीट पर बैठे भूषण गुप्ता भी घायल हो गए।
मां-बेटे की मौत से मुकारी और मेरठ में गम
जिस बाइक की कार से टक्कर हुई है, उस पर बागपत के मुकारी गांव के मां-बेटा सवार थे। मुकारी गांव का अनुज बिजली का मिस्त्री था। वह रविवार की सुबह बाइक से अपनी मां सरोज को लेकर मेरठ में मामा के यहां जा रहा था। वहां गोद भराई का कार्यक्रम था। मां-बेटे की मौत से जहां मुकारी में शोक छा गया। वहीं मेरठ में भी रिश्तेदार गमगीन रहे। अनुज के पिता धर्मेंद्र का फर्नीचर का काम है। अनुज के अलावा उनके दो बेटे अजय व सौरभ हैं। सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।