हादसे में घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक दर्जन यात्री चरथावल बस स्टैंड पर रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे, जबकि कुछ यात्री इसी तिराहे पर मुजफ्फरनगर की ओर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में बागपत के एक व मुजफ्फरनगर के अलग-अलग गांव निवासी दो बच्चों की मौत हो गई।