फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की ढांग गिरने से हादसा: शव देख बिलखते रहे परिजन, बोले- हमारा तो सब कुछ लुट गया

Tue, 28 Nov 2023 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala
मेरठ के भावनपुर में मिट्टी की ढांग गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। अपनों के शव देख परिजन बिलख पड़े। बार-बार बस यही कहते रहे कि मेरठ में परिवार के गुजर-बसर के लिए आए थे...यहां तो सबकुछ लुट गया। मोर्चरी पर सुबह से दोपहर तक परिजन रोते-बिलखते रहे। उनका रूदन देख हर किसी की आंख नम हो गई।

दरअसल, भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर यू पॉकेट में रविवार को आवासीय बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी की ढांग गिरने से तीन मजदूरों की मौत के बाद सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम किया गया। रायबरेली और बिहार से परिजन यहां पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद वे शवों को साथ ले गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Meerut News - फोटो : Amar Ujala
मृतक रामचंद्र (40) पुत्र मंगल गांव समदपुर, हलौर महराजगंज रायबरेली, गुरु प्रसाद (45) पुत्र श्रीराम निवासी समदपुर हलौर महराजगंज रायबरेली और रामप्रवेश (50) वर्षीय पुत्र वासुदेव निवासी ग्राम घोरपारन जमुई बिहार के परिजन सोमवार सुबह मोर्चरी पहुंचे।

रामचंद्र के भाई छिद्दा ने बताया कि परिवार में पत्नी राजकला, चार बेटी दीपा, जानवी, रागिनी, जानकी और एक बेटा अनुज हैं। अभी तक एक बेटी की शादी हुई है, बाकी चारों बच्चे छोटे हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी रामचंद्र पर थी। भाई यह कहते हुए फफक पड़े कि अब परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन

3 of 7
मिट्टी की ढांग गिरने से हादसा - फोटो : Amar Ujala
रामप्रवेश के भाई अनिल ने बताया कि परिवार में पत्नी सुनीता और दो बेटियां कल्पना, करिश्मा और एक बेटा रूपेश हैं। एक बेटी की शादी हुई है। दोनों बच्चों का पालन पोषण रामप्रवेश मजदूरी करके कर रहा था। गुरु प्रसाद के परिवार में पत्नी राजवती, चार बेटी शिवकांति, दिव्यांजलि, लाली और दो वर्षीय अंजलि हैं। परिवार से पत्नी राजवती अपनी दो साल की बेटी अंजलि और लाली के साथ मोर्चरी पहुंची। 

राजवती के भाई राजकरण ने काफी देर तक ये नहीं बताया कि गुरु प्रसाद की मौत हो गई है। पत्नी को बता रखा था कि चोट लगने के कारण उपचार चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को बाहर लाया गया तो पत्नी और बेटी को जानकारी हुई। दोनों रोकर बदहवास हो गईं। राजकरण ने बताया कि चार बेटियों की जिम्मेदारी गुरुप्रसाद पर ही थी। अब कैसे जीवन कटेगा। उनका रुदन देखकर हर कोई रो पड़ा। रिश्तेदारों ने बताया कि तीनों परिवार बेहद गरीब हैं। ऐसे में अब उनका गुजारा कैसे होगा।

4 of 7
मिट्टी की ढांग गिरने से हादसा - फोटो : Amar Ujala
दो-दो लाख के चेक भिजवाए
ठेकेदार की ओर से रखे दीपक ने रिश्तेदार के जरिए तीनों मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के चेक भिजवाए। बिहार शव ले जाने के लिए एंबुलेंस के 35 हजार रुपये और रायबरेली शव ले जाने के लिए 15-15 हजार रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन

5 of 7
मिट्टी की ढांग गिरने से हादसा - फोटो : Amar Ujala
मुआवजे के लिए परिजनों ने किया हंगामा 
मृतकों के परिजनों ने मुआवजा राशि और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। इस पर भावनपुर थाना प्रभारी अंडर ट्रेनी सीओ नितिन तनेजा ने श्रम विभाग के अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने मोर्चरी पहुंचकर मृतकों के परिवारों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी श्रम विभाग की तरफ से मुआवजा राशि बनेगी, वह परिवारों को दिलवाई जाएगी। अंडर ट्रेनी सीओ नितिन तनेजा ने हाथ जोड़कर परिजनों को शांत किया। इसके बाद परिजन एंबुलेंस से शवों को लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन

6 of 7
मिट्टी की ढांग गिरने से हादसा - फोटो : Amar Ujala
ठेकेदार गोपाल शर्मा, मुकुल शर्मा और भूमि स्वामी रघुनाथ की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। मौके पर मौजूद मजदूरों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - कमलेश बहादुर, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिट्टी की ढांग गिरने से हादसा - फोटो : Amar Ujala
ये है घटनाक्रम 
गंगानगर के यू पॉकेट में निर्माणाधीन आवास के बेसमेंट की खोदाई के दौरान रविवार दोपहर को मिट्टी की ढांग गिर गई थी। इसमें दबकर तीन मजदरों की मौत हो गई। इस निर्माण का ठेका गाजियाबाद की वैदिक कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास है।

पुलिस ने इस मामले में वैदिक कंस्ट्रक्शन कंपनी वैशाली गाजियाबाद के ठेकेदार गोपाल शर्मा, मुकुल शर्मा निवासी मोदीनगर और मेरठ विकास प्राधिकरण के रिकाॅर्ड में दर्ज भूमि स्वामी रघुनाथ के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धारा 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें