फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग में बाधा बना पतिः प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने वारदात को दिया अंजाम, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा

Wed, 22 Feb 2023 02:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ही अपने पति की जान की दुश्मन बन गई। उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बना डाली। योजना के मुताबिक प्रेमी ने हमला भी कर दिया। जब इसका खुलासा हुआ तो लोगों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की कोशिश की। वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मामला वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के अठ खंभा का है। यहां के निवासी राहुल बीती 18 फरवरी को अपनी पत्नी रेनू के साथ राधारानी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। यहां से निकलकर वह बेलवन जा रहे थे। रास्ते में मांट-पानी गांव मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार ने राहुल के सिर पर सरिया से जोरदार प्रहार कर दिया। 

थाना मांट - फोटो : अमर उजाला
इससे बाइक बेकाबू हो गई और वह वहीं गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। वारदात मांट थाना क्षेत्र में हुई थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पत्नी से बात करके हमलावरों के बारे में जानने की कोशिश की। 

मामले में राहुल के भाई अंकित शर्मा ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने घटना की वास्तविकता की जानकारी के लिए वारदात के समय राहुल के साथ मौजूद उसकी पत्नी रेनू से पूछताछ की। 
 

पत्नी के बयान सुन परिवार वालों के होश उड़ गए

पूछताछ में पुलिस को संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इस पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। कड़ाई करने पर रेनू ने पूरी कहानी बता दी। उसने जो खुलासा किया, उससे राहुल के परिवार वालों के होश उड़ गए। समाज के लोग सन्न रह गए।

उसने बताया कि प्रदीप नाम के युवक के साथ उसके प्रेम संबंध हैं। राहुल की वजह से वह उससे मिल नहीं पाती थी। बात करने में भी समस्या होती थी। इस पर उसने प्रदीप के साथ मिलकर राहुल को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर किया हमला

योजना के मुताबिक, बेलवन जाते समय प्रेमी प्रदीप ने अपने दोस्त रवि निवासी, मयविद्या कॉलोनी, मथुरा के साथ मिलकर राहुल पर हमला कर दिया। उसे विश्वास था कि उसकी मौत हो जाएगी। लेकिन, गनाीमत रही कि वह बच गया। हालांकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रेम संबंधों के चलते राहुल पर जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। आरोपी प्रेमी प्रदीप और उसकी प्रेमिका और राहुल की पत्नी रेनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें