फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: नए साल में अपने आराध्य के दर्शनों को वृंदावन पहुंचे श्रद्धालु, सुबह से ही लाइन में करते रहे इंतजार

Sun, 01 Jan 2023 11:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
साल के पहले दिन ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी महाराज के दर्शनों के लिए हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। अपने आराध्य के दर्शनों को सुबह 5:30 बजे से ही मंदिर के बाहर लाइन लग गई। दर्शनों की अभिलाषा लिए मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालु लंबी लाइन में खड़े रहे। 

अपने आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के श्री चरणों में नववर्ष मनाने की अभिलाषा लिए भारी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। साल के अंतिम दिन शनिवार को दर्शन करने को श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए। पुलिस की बदली गई व्यवस्था के कारण मंदिर के अंदर भीड़ का दबाव कम रहा, लेकिन मंदिर के बाहर लंबी लाइन लगी रही। 



यहां व्यवस्थाओं को संभालने के लिए मंदिर के बाहर और अंदर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। मंदिर में सुगंधित इत्रों का छिड़काव भी किया। एक अनुमान के मुताबिक शनिवार को लगभग एक लाख से अधिक भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
नव वर्ष में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी महाराज मंदिर के गेट नंबर-2 के बाहर श्रद्धालु कतार में खड़े रहे। यहां सुबह 5:30 बजे से ही मंदिर के बाहर लाइन लग गई। 
विज्ञापन

3 of 6
आराध्य के दर्शनों को लाइन में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की गली में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।  नए साल में भगवान के दर्शनों के लिए लोग आतुर दिखे। 

4 of 6
विद्यापीठ चोराहे पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के विद्यापीठ चौराहे पर नए साल में पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी तैनात रहे। लोग पहले दर्शन पाने को आतुर रहे।   
विज्ञापन

5 of 6
द्वारकाधीश मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर में नव वर्ष के अवसर पर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर जैसे लोग कोरोना को भूल गए हैं। न किसी ने मास्क लगाया और न ही किसी ने फिजिकल दूरी का ख्याल रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विश्राम घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
नए साल में मथुरा पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना के ऐतिहासिक तीर्थ विश्राम घाट पर डुबकियां लगाईं। मां यमुना की पूजा-अर्चना करके नव वर्ष को मंगलमय बनाने की कामना की। इसके बाद विभिन्न मंदिरों में माथा टेका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें