फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदगांव में लठामार होली: तस्वीरों में देखें अलौकिक दृश्य, रंगों की मस्ती में सराबोर हुए युवा

Tue, 19 Mar 2024 07:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 7
नंदगांव में होली की धूम - फोटो : चंद्रकांत शुक्ला
तीर्थनगरी मथुरा में चहुंओर होली की धूम है। मंगलवार को नंदगांव में लठामार होली खेली गई। इसमें शामिल होने एवं इसे देखने के लिए हजारों श्रद्धालु नंदगांव पहुंचे। बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी होली के रंग में मद मस्त दिखे। भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की होली लीला के हजारों भक्त साक्षी बने। 

इस मौके पर नंदबाबा मंदिर में अबीर, रंग, गुलाल जमकर उड़ाया गया। कुछ देर के लिए तो मानो ऐसा लगा कि रंगों के बादल छाए हुए हैं। ढप-ढप ढोल की थाप पर श्रद्धालु थिरकते रहे। देश ही नहीं विदेशों से तीर्थनगरी आए श्रद्धालु भी नंदगांव पहुंचे।  
विज्ञापन

2 of 7
गुलाल उड़ाते नंदगांव के हुरियारे - फोटो : चंद्रकांत शुक्ला
नंदगांव में मंगलवार को होली की धूम दिखी। हुरियारों ने एक-दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाया। सभी होली की मस्ती में सराबोर दिखे। 
विज्ञापन

3 of 7
होली खेलते हुरियारे और हुरियारिनें - फोटो : चंद्रकांत शुक्ला
हुरियारिनें घरों से होली खेलने के लिए तो निकलीं, लेकिन इस दौरान उन्हें पारंपरिक मर्यादाओं का भान भी रहा। तस्वीर में देखा जा सकता है कि होली खेलने के दौरान हुरियारिन के चेहरे पर घूंघट है तो सिर पर पगड़ी भी।   

4 of 7
होली खेलने के बीच सेल्फी लेती युवती - फोटो : चंद्रकांत शुक्ला
नंदगांव में लठामार होली के दौरान युवाओं में होली खेलने का खासा क्रेज दिखा। वह इन पलों को हमेशा के लिए कैद कर लेना चाहते थे। शायद इसी उद्देश्य से होली खेलने के बीच एक युवती सेल्फी लेने लगी।  
विज्ञापन

5 of 7
लट्ठ लेकर हुरियारों का इंतजार करतीं हुरियारिनें - फोटो : चंद्रकांत शुक्ला
नंदगांव में लठामार होली खेलने के लिए हुरियारिनें लट्ठ लेकर मैदान में पहुंच गई। वह होली खेलने के लिए आने वाले हुरियारों का इंतजार करती दिखीं। उनके आने पर उन्होंने प्रेम पगे लट्ठ बरसाने शुरू कर दिए। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे।  
विज्ञापन

6 of 7
होली की धूम में मस्त युवा - फोटो : चंद्रकांत शुक्ला
नंदगांव में लठामार होली खेलने के लिए आसपास के कई गांवों से युवा पहुंचे। यही नहीं इस पल का साक्षी बनने के लिए देशभर से श्रद्धालु भी पहुंचे। इस मौके पर जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया। होली की मस्ती में मस्त युवाओं ने एक दूसरे को कंधों पर उठाकर जश्न मनाया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ढोल की थाप पर थिरकते युवा - फोटो : चंद्रकांत शुक्ला
नंदगांव में लठामार होली में युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान होली रसिया गीतों के गायन के साथ ढोल की थाप सुनाई दी तो युवा खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। उन्होंने रसिया गीतों पर जमकर नृत्य किया।    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें